Monday, June 22, 2026

NEET Paper Leak पर रोक लगाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 22 जून तक Telegram पर लगाया बैन

Must read

NEET Paper Leak: नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है और पेपर लीक रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय कर रही है.इसी क्रम में सरकार ने मैसेजिंग ऐप पर कुछ समय के लिए पाबंदी लगाई है.

Telegram पर लगाया अस्थायी रोक

NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है.यह कदम NEET 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा के मद्देनजर उठाया गया है.

NEET Paper Leak(photo credit -google)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर लगाए गए इस अस्थायी बैन का समर्थन किया है.इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने आदेश जारी कर 22 जून 2026 तक भारत में टेलीग्राम की सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित करने को कहा है.21 जून को होने वाली NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है.

साथ ही, 30 जून तक मैसेज एडिट करने का विकल्प भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि फर्जी स्क्रीनशॉट और छेड़छाड़ किए गए मैसेज के जरिए छात्रों को भ्रमित करने की कोशिशों पर रोक लगाई जा सके.

NEET Paper Leak(photo credit -google)

NTA के अनुसार, कुछ टेलीग्राम चैनल और साइबर ठग पेपर लीक का झांसा देकर छात्रों और उनके अभिभावकों से पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

NEET Paper Leak(photo credit -google)

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले पेपर लीक की अफवाहों और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार और NTA ने सख्त कदम उठाया है.एजेंसी ने बताया कि टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है. यह कदम परीक्षा से संबंधित गलत जानकारी और फर्जी दावों को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है.

ये भी पढ़ें:Pm Modi ने TMC पर आरोप लगाए , बोले -” पश्चिम बंगाल में सिंडिकेट राज खत्महोगा..”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article