Friday, June 12, 2026

Dipika Kakar का कैंसर ट्रीटमेंट हुआ शुरू, तबीयत बिगड़ने पर फैंस को दिया हेल्थ अपडेट

Must read

Dipika Kakar:इन दिनों टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ के लिए समय आसान नहीं है. एक तरफ शोएब अस्पताल और घर के बीच लगातार आना-जाना कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ दीपिका का इम्यूनोथेरेपी ट्रीटमेंट शुरू हो चुका है.

दीपिका लिवर कैंसर के इलाज के चलते एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही हैं. पिछले साल उन्हें लिवर से ट्यूमर हटाने के लिए सर्जरी करवानी पड़ी थी.अब डॉक्टरों को उनके लिवर में एक सिस्ट मिलने के बाद उनका इम्यूनोथेरेपी कोर्स चल रहा है.

हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक व्लॉग में दीपिका ने खुद अपनी सेहत से जुड़ा अपडेट दिया.इसके साथ ही उन्होंने अपने ससुर की खराब तबीयत के बारे में भी फैंस को जानकारी दी.

Dipika Kakar(photo credit -google)

दीपिका कक्कड़ ने व्लॉग में दी सेहत और परिवार की जानकारी

अपने नए वीडियो व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने कहा, “सबसे पहले मैं आप सभी को दिल से शुक्रिया कहना चाहती हूं. पिछले कुछ दिन हमारे लिए काफी कठिन रहे हैं, क्योंकि मेरे ससुर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. इस दौरान मेरा खुद का इलाज भी जारी है और इम्यूनोथेरेपी की शुरुआत हो चुकी है.आपके प्यार, दुआओं और लगातार मिल रहे सपोर्ट के लिए मैं शुक्रगुजार हूं. आप मेरे ससुर की तबीयत के बारे में पहले से जानते हैं, और राहत की बात यह है कि अब उनकी हालत में रोजाना सुधार हो रहा है, जिससे पूरे परिवार को सुकून मिला है.”

दीपिका ने साझा किया अपना हेल्थ अपडेट

सेहत को लेकर बात करते हुए दीपिका ने बताया, “आपमें से कई लोगों को पता है कि मेरी इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गई है.हाल ही में मेरा डबल इम्यूनोथेरेपी का पहला सेशन पूरा हुआ है, और अब आने वाले सेशन IV यानी नसों के जरिए दिए जाएंगे.अब तक मुझे कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं हुआ है. हां, जब शरीर में इतनी स्ट्रॉन्ग दवाएं जाती हैं तो एक-दो दिन थकान और कमजोरी महसूस होना स्वाभाविक है.”

Dipika Kakar(photo credit -google)

दीपिका ने बताया इम्यूनोथेरेपी के अनुभव और आगे की योजना

दीपिका ने कहा, “कई लोगों को इम्यूनोथेरेपी के दौरान हल्का बुखार या कुछ छोटे-मोटे लक्षण हो सकते हैं.मेरे साथ भी ऐसा हुआ—मुझे पीठ में काफी दर्द रहा और एक बार हल्का बुखार भी आया.चूंकि मैं उस समय अस्पताल में थी, इसलिए संभव है कि मुझे हल्का वायरल संक्रमण हो गया हो.राहत की बात यह रही कि मेरी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आईं और कोई गंभीर समस्या नहीं मिली.”

Dipika Kakar(photo credit -google)

इलाज आगे भी जारी रहेगा

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि डॉक्टरों के साथ चर्चा के बाद हमने यही निष्कर्ष निकाला कि यह शायद एक मामूली वायरल इन्फेक्शन था, न कि इलाज का कोई बड़ा साइड इफेक्ट. उनकी इम्यूनोथेरेपी अब भी जारी रहेगी. साथ ही डॉक्टरों की सलाह पर नियमित ब्लड टेस्ट, ट्यूमर मार्कर टेस्ट, स्कैन और अन्य जरूरी जांचों के जरिए उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जाएगी.

Dipika Kakar(photo credit -google)

शोएब के लिए चुनौतीपूर्ण दौर

दीपिका ने अपने व्लॉग में पति शोएब की स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा कि वो इन दिनों सबसे कठिन समय से गुजर रहे हैं. पिछले एक साल से वो मेरी सेहत को लेकर लगातार चिंतित रहे हैं और अब पापा के अस्पताल में भर्ती होने से उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं.

शोएब का दिनचर्या काफी व्यस्त हो गई है.उनकी सुबह अस्पताल से शुरू होती है, जहां वो डॉक्टरों के साथ राउंड में शामिल होते हैं.थोड़ी देर के लिए घर आकर जरूरी काम निपटाते हैं और फिर वापस अस्पताल लौट जाते हैं. दीपिका के मुताबिक, शायद यह उनके जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण समय है.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article