Friday, June 5, 2026

Peddi Film ने ओपनिंग डे पर किया धमाकेदार कलेक्शन, जानकर दंग रह जाएंगे आप

Must read

Peddi Film:राम चरण की फिल्म पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री मारी है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने पेद्दी की शानदार ओपनिंग का जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

Peddi Film(photo credit -google)

तेलुगु सुपरस्टार राम चरण की यह नई फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया.पेद्दी ने वर्ल्डवाइड 112.49 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जबकि भारत में पहले दिन का कलेक्शन लगभग 69 करोड़ रुपये रहा.

Peddi Film(photo credit -google)

उपासना ने फैंस के साथ मनाया जश्न

फिल्म पेद्दी की जबरदस्त सफलता से राम चरण का परिवार और उनके फैंस दोनों ही खुशी से झूम उठे हैं.सोशल मीडिया पर राम चरण की पत्नी और बिजनेसवुमन उपासना कोनिडेला का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.वीडियो में उपासना ने पेद्दी ब्लॉकबस्टर लिखा हुआ एक बड़ा केक फैंस के साथ मिलकर काटा, जिस पर पांच सितारे बने हुए थे.

बच्चों को अपने हाथों से खिलाया केक

इस मौके पर उपासना गुलाबी कुर्ते में बेहद सिंपल और खूबसूरत अंदाज में नज़र आई. उन्होंने वहां मौजूद बच्चों और फैंस को खुद अपने हाथों से केक खिलाया.फैंस ने भी पटाखे जलाकर और तालियों के साथ अपनी खुशी जाहिर की.

Peddi Film(photo credit -google)

इससे पहले भी उपासना का एक वीडियो चर्चा में रहा था, जिसमें वह हैदराबाद के एक थिएटर में आम दर्शकों के साथ फिल्म देख रही थी. राम चरण का सीन आते ही वह खुशी से कागज के टुकड़े हवा में उड़ाती दिखी. फैंस को उपासना का यह सहज अंदाज खूब पसंद आया.

“पेद्दी” की कहानी क्या है?

पेद्दी एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है.फिल्म में राम चरण ने पेद्दी नाम के एक बेहद टैलेंटेड क्रिकेटर का रोल निभाया है.वह विजयनगरम के एक छोटे और पिछड़े गांव से ताल्लुक रखता है.कई बड़ी क्रिकेट टीमें उसे अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं, लेकिन पेद्दी का सपना कुछ और है. वह क्रिकेट के जरिए अपने गांव को देश-दुनिया में पहचान और इज्जत दिलाना चाहता है.इस सफर में उसके सामने कई चुनौतियां आती हैं.

Peddi Film(photo credit -google)

“पेद्दी” के कलाकार

इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं. इनके अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में नज़र आते है.फिल्म को वृद्धि सिनेमाज, आईवी एंटरटेनमेंट, मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article