Don 3 Controversy:बॉलीवुड में “डॉन 3” को लेकर चल रहा विवाद सुर्खियों में है.फिल्म से अलग होने की वजह से FWICE ने रणवीर सिंह पर प्रतिबंध लगा दिया है.इस फैसले से डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा भड़क उठे हैं.रणवीर सिंह का पक्ष लेते हुए उन्होंने FWICE को जमकर लताड़ लगाई है.
जब “धुरंधर” सिनेमाघरों में आई थी, तब इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग इस पर खामोश रहे.लेकिन फिल्म की कमाई ने सबको हैरान कर दिया.”धुरंधर 2″ ने तो 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में जगह बना ली.उस वक्त रामगोपाल वर्मा इकलौते फिल्ममेकर थे जो लगातार रणवीर सिंह और “धुरंधर” सीरीज की खुलकर सराहना करते रहे.

अब जब डायरेक्टर फरहान अख्तर की “डॉन 3″छोड़ने की वजह से रणवीर सिंह पर बैन लग गया है, तब भी रामगोपाल वर्मा “धुरंधर” स्टार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. साथ ही वो कई लोगों को सच्चाई का आईना भी दिखा रहे हैं.
ट्वीट कर कई लोगों को लगाई लताड़
शुक्रवार देर रात रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट कर लिखा, “रणवीर सिंह पर नहीं, FWICE पर प्रतिबंध लगना चाहिए. ये कथित “बैन” या गांधीवादी भाषा में कहें तो असहयोग, FWICE के लिए एक बड़ा तमाशा बनकर रह जाएगा. इससे न तो इंडस्ट्री को फायदा होगा और न ही वर्कर्स की सिक्योरिटी, जैसा वो दावा कर रहे हैं.ये सिर्फ एक आउटडेटेड यूनियन का पावर शो है जो किसी भी तरह अपनी पकड़ बचाए रखने की कोशिश में लगी है.”

“धुरंधर” की कामयाबी से जोड़ा बैन का मुद्दा
अपने पोस्ट में रामगोपाल वर्मा ने इस बैन विवाद को ‘धुरंधर’ फिल्म से भी लिंक किया है.वो ट्वीट में लिखते हैं, “FWICE न तो कोई लीगल कोर्ट है और न ही सरकार द्वारा बनाई गई कोई अथॉरिटी कमेटी. इसे ज्यादा से ज्यादा एक कंगारू कोर्ट कहा जा सकता है जो इंसाफ का नाटक करती है, लेकिन हकीकत में वो मौजूदा कानून, सही प्रोसेस और निष्पक्षता को पूरी तरह इग्नोर कर देती है.ऐसा इसलिए क्योंकि इसका फैसला अक्सर एक खास एजेंडा रखने वाले लोग पहले ही बंद कमरे में कर लेते हैं.इस ग्रुप में वो एक्टर्स भी हैं जो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की धमाकेदार सक्सेस से बुरी तरह घबराए हुए हैं.”

इसके बाद भी पोस्ट में रामगोपाल वर्मा ने FWICE पर कई सवाल उठाए.सोशल मीडिया पर यूजर्स को भी डायरेक्टर की बातें सही लगीं.
बड़े स्टार्स से ही चलता है बॉक्स ऑफिस
पोस्ट में आगे रामगोपाल वर्मा लिखते हैं, ” थिएटर में ऑडियंस को खींचने का काम रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार करते हैं, FWICE नहीं. रणवीर जैसे एक्टर्स की वजह से ही लाखों लोगों को काम मिलता है. इन्हीं स्टार्स के दम पर पूरी इंडस्ट्री चलती है और FWICE जैसी यूनियन भी टिकी हुई है.इसलिए मेरी ये बिना मांगी राय है कि हमें दो लोगों के आपसी झगड़े में दखल नहीं देना चाहिए. “
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

