Katrina-Vikky:विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे.पिछले साल दोनों पहली बार माता-पिता बने. कटरीना ने 7 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने विहान रखा है.

हाल ही में ये बॉलीवुड जोड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई. इस दौरान उनका बेटा विहान भी उनके साथ था. विक्की और कटरीना ने पहली बार अपने बेटे को पैपराजी से मिलवाया.लेकिन चेहरा दिखाने के बाद उन्होंने फोटोग्राफर्स के सामने एक खास रिक्वेस्ट रख दी.आखिर क्या थी वो शर्त?
बेटे विहान के साथ दिखें कटरीना -विक्की
पैपराजी पेज की इंस्टा पोस्ट के मुताबिक, कटरीना कैफ और विक्की कौशल सोमवार को बेटे विहान के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए. कपल शहर से बाहर जा रहा था. इस दौरान जब फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने लगे, तो विक्की-कटरीना ने खुद बेटे विहान को पैप्स से मिलवाया. ये पहला मौका था जब दोनों ने बेटे को मीडिया के सामने लाया.

पैपराजी के सामने विक्की-कटरीना ने रखी ये शर्त
बेटे विहान को पैपराजी से मिलवाने के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने फोटोग्राफर्स से एक खास अपील की. कपल ने कहा कि उनके बेटे की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए.उन्होंने पैपराजी से अनुरोध किया कि विहान की तस्वीरें ना खींची जाएं. साथ ही उन तस्वीरों को सोशल मीडिया या कहीं भी पब्लिश करने की इजाजत भी नहीं दी.

कटरीना-विक्की का वर्क फ्रंट: क्या चल रहा है अभी?
फिलहाल कटरीना कैफ अपना पूरा ध्यान बेटे विहान की परवरिश पर दे रही है. इसके अलावा वो अपने ब्यूटी और मेकअप ब्रांड को भी संभाल रही है. दूसरी तरफ विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “अश्वत्थामा” को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म से विक्की का एक लुक ऑनलाइन लीक हुआ था, जो वायरल हो गया. फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

