Thursday, May 21, 2026

Cockroach Janta Party ने इंस्टाग्राम पर मचामा तहलका, 5 दिन में हुए 1.20 करोड़ फॉलोअर्स BJP को पछाड़ा

Must read

Cockroach Janta Party:सोशल मीडिया पर कब कौन सी चीज ट्रेंड करने लगे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. इन दिनों इंस्टाग्राम पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम का एक अकाउंट जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.सिर्फ 5 दिन के अंदर 1.20 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाकर इस पेज ने भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी को भी फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है.चलिए समझते हैं कि आखिर “कॉकरोच पार्टी” इंटरनेट पर इतनी तेजी से क्यों पॉपुलर हो रही है?

Cockroach Janta Party (photo credit -google)

Cockroach Janta Party सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

कॉकरोच जनता पार्टी ने इंटरनेट की दुनिया में हंगामा खड़ा कर दिया है.सोशल मीडिया पर केवल 5 दिन पहले बनी इस फिक्शनल पॉलिटिकल पार्टी के फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में पहुंच गई है. इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में इसने भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी को भी पछाड़ दिया है. इसके फॉलोअर्स जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उसने सोशल मीडिया के बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है.

इंस्टाग्राम पेज पर फॉलोअर्स की बाढ़

कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट 16 मई को शुरू हुआ था.लाइव होने के सिर्फ 48 घंटे के अंदर ही इस पेज ने 5.5 लाख फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया था. इसके बाद तो इसकी ग्रोथ ने रॉकेट की स्पीड पकड़ ली.तीसरे दिन तक फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 62 लाख हो गई. और फिर सिर्फ चार दिनों में यह आंकड़ा 1.05 करोड़ के पार निकल गया. 21 मई को इस पार्टी के सोशल मीडिया पर 5 दिन पूरे हो चुके हैं और इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स 1.21 करोड़ तक पहुंच गए हैं. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हर मिनट के साथ फॉलोअर्स की गिनती तेजी से बढ़ती जा रही है.

Cockroach Janta Party (photo credit -google)

BJP का आधिकारिक अकाउंट भी रह गया पीछे

इस फिक्शनल पार्टी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसने भारतीय जनता पार्टी को भी फॉलोअर्स की रेस में हरा दिया है. जहां एक तरफ इंस्टाग्राम पर बीजेपी के ऑफिशियल पेज के करीब 87 लाख फॉलोअर्स हैं, वहीं “कॉकरोच जनता पार्टी” 1.21 करोड़ फॉलोअर्स के साथ उनसे काफी आगे निकल चुकी है.

आखिर क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी की नींव तब पड़ी जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.उस बयान में बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने का जिक्र था. इसके बाद अभिजीत दीपके नाम के एक शख्स ने 16 मई को इस व्यंग्यात्मक पार्टी को शुरू किया.

Cockroach Janta Party (photo credit -google)

देखते ही देखते यह पार्टी इंटरनेट पर छा गई. खासकर Gen Z के बीच यह एक नया वायरल ट्रेंड बन गई है. इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स में लोग हंसी-मजाक में खुद को इस पार्टी का नेता बताने का दावा कर रहे है.

वीडियोज पर मिल रहे हैं करोड़ों व्यूज

इस पेज ने इंस्टाग्राम पर कुछ शॉर्ट वीडियोज अपलोड किए हैं. इन वीडियोज को इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है कि व्यूज का आंकड़ा 1 करोड़ पार कर चुका है. हालांकि, अगर गंभीरता से सोचें तो इतने ज्यादा फॉलोअर्स होने का ये मतलब नहीं है कि लोग सच में इस पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं.लेकिन एक बात पक्की है कि इस अकाउंट ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में पूरी तरह कामयाबी पाई है.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article