Thursday, May 21, 2026

PM Modi ने Meloni को गिफ्ट किया Melody, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Must read

PM Modi: इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इस क्लिप में ऐसा क्या खास है.

PM Modi(photo credit -google)

हाल ही में सामने आए इस वीडियो के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन आने लगे हैं.आइए बताते हैं वीडियो में क्या है और किन स्टार्स ने इस पर कमेंट किया है.

इंटरनेट पर छाया क्लिप

वायरल वीडियो में पीएम मोदी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को “मेलोडी” टॉफी गिफ्ट करते दिख रहे हैं. दोनों की प्यारी बॉन्डिंग देखकर यूजर्स काफी खुश हो रहे हैं.

PM Modi(photo credit -google)

वीडियो में मेलोनी हंसते हुए कहती हैं, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए तोहफा लाए हैं… बहुत टेस्टी टॉफी.” इसके जवाब में पीएम मोदी स्माइल करते हुए बोलते हैं- “मेलोडी” . फिर दोनों कैमरे के सामने टॉफी का पैकेट दिखाते हैं। दोनों की हंसी-मजाक ने नेटिज़न्स का दिल जीत लिया है.

इन सेलेब्स ने जताई प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस क्लिप को जबरदस्त पसंद किया जा रहा है.कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा, जैकलीन फर्नांडिस, भूमि पेडनेकर, बिपाशा बसु और साउथ स्टार उन्नी मुकुंदन समेत कई सेलेब्रिटीज ने इस पोस्ट को लाइक किया है.वहीं भूमि पेडनेकर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- “इसी मोमेंट के लिए तो जी रहे हैं.”

PM Modi(photo credit -google)

सोशल मीडिया यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स

आम यूजर्स भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इससे बेहतर ब्रांड प्रमोशन हो ही नहीं सकता.” दूसरे ने कहा, ‘जिंदगी में बस ऐसी ही छोटी-छोटी खुशियां चाहिए होती हैं. वहीं एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “मोदी जी सीधे दिल में उतरते हैं, दिमाग में नहीं.”

गौरतलब है कि इससे पहले जब पीएम मोदी रोम गए थे, तब जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ सेल्फी पोस्ट करके लिखा था, “रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त.”

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article