Mouni Roy: मौनी रॉय ने सूरज नांबियार से तलाक का ऐलान करने के बाद अपने पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है.गुरुवार को दोनों ने hu एक साझा पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की पुष्टि की और निजता बनाए रखने की गुजारिश की.फिलहाल उस जॉइंट पोस्ट पर कोई कमेंट दिखाई नहीं दे रहा.हालांकि, कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने सूरज और मौनी के तलाक का कारण दिशा पाटनी को ठहराया.

Mouni Roy ने तलाक पर ट्रोल हुई Disha Patani
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी अचानक मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार के तलाक के मामले में ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हो गई है.काफी समय से अपनी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने हाल ही में एक साझा बयान जारी कर अपने अलग होने की पुष्टि की है.
तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल
तलाक के ऐलान के बाद एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार का सोशल मीडिया सबका ध्यान खींच रहा है. मौनी रॉय अब भी इंस्टाग्राम पर सूरज को फॉलो कर रही हैं, लेकिन सूरज नांबियार ने अपनी अलग हो चुकी पत्नी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर रखा है.

इससे पहले सतर्क फैंस ने नोटिस किया था कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. उन्होंने यह भी देखा कि सूरज द्वारा अपना अकाउंट बंद करने से पहले ही दिशा पाटनी ने उन्हें अनफॉलो कर दिया था. सूरज का अकाउंट तब फिर से एक्टिव हुआ जब उन्होंने और मौनी ने अपने तलाक की घोषणा की.
मौनी अब भी सूरज को फॉलो करती हैं
अब यह साफ हो चुका है कि मौनी रॉय अभी तक इंस्टाग्राम पर सूरज को फॉलो कर रही हैं, जबकि सूरज ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है. दिशा पाटनी और सूरज नांबियार ने भी एक-दूसरे को फॉलो करना बंद कर दिया है.वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय ने सूरज के साथ अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम से हटाई नहीं हैं.

सूरज की प्रोफाइल पर नहीं दिखतीं मौनी
सूरज की प्रोफाइल पर मौनी की मौजूदगी सिर्फ एक तस्वीर में है, जिसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा.बाकी पूरी प्रोफाइल स्क्रॉल करने पर सिर्फ बिजनेसमैन सूरज की ही तस्वीरें नजर आती हैं.तलाक के बाद मौनी रॉय की शादी वाली पोस्ट और सूरज के साथ के यादगार पलों की तस्वीरें फिर से वायरल हो रही हैं.फैंस मौनी के कमेंट सेक्शन में उनके लिए सपोर्ट और प्यार जता रहे है.

दिशा पाटनी के कमेंट सेक्शन में ट्रोलिंग
हैरानी की बात यह है कि अब लोग दिशा पाटनी के कमेंट सेक्शन में जाकर उन्हें निशाना बना रहे है. कई यूजर्स ने तो उन्हें “कबाब में हड्डी” तक कह दिया. यह ट्रोलिंग तब भड़की जब सोशल मीडिया यूजर्स ने नोट किया कि दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया था. यह वही वक्त था जब मौनी और सूरज के तलाक की अफवाहें इंटरनेट पर तेजी से फैल रही थी.
दिशा पाटनी का नाम विवाद में घसीटा गया
इसके बाद गॉसिप पेज और रेडिट थ्रेड्स पर कयासों का दौर शुरू हो गया. कुछ यूजर्स ने बिना किसी ठोस सबूत के दिशा को इस जोड़े के निजी मामलों से जोड़ दिया.दिशा और मौनी काफी समय से अच्छी दोस्त हैं और उनकी बॉन्डिंग सबके सामने रही है. लेकिन पता नहीं लोगों को क्या सूझी कि उन्होंने मौनी के तलाक के लिए दिशा को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया और उन्हें ही अलग होने की वजह बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

