Sunday, May 17, 2026

Army Chief ने दिया Pakistan को अल्टीमेटम! बोले -“तय कर लो भूगोल में रहना है या इतिहास में.. “

Must read

Army Chief: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेताते हुए कहा कि अगर वह आतंकियों को शरण देना बंद नहीं करता, तो उसे फैसला करना होगा कि वह नक्शे पर रहना चाहता है या इतिहास के पन्नों में दफन होना चाहता है.सेना प्रमुख का यह बयान उस वक्त आया है जब पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह मना रहा है.

Army Chief(photo credit -google)

सेना प्रमुख ने क्या कहा?

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को बेहद कड़े शब्दों में चेताया है.उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान आतंकियों को शह देना और भारत के विरुद्ध षड्यंत्र रचना बंद नहीं करता, तो उसे एक अहम निर्णय लेना पड़ेगा. पाकिस्तान को सोचना होगा कि वह आने वाले समय में विश्व के भूगोल में अपना अस्तित्व बनाए रखना चाहता है या केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित रह जाना चाहता है.

Army Chief(photo credit -google)

Army Chief ने दिया अल्टीमेटम

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को बेहद कड़े शब्दों में चेताया है.उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान आतंकियों को शह देना और भारत के विरुद्ध षड्यंत्र रचना बंद नहीं करता, तो उसे एक अहम निर्णय लेना पड़ेगा.पाकिस्तान को सोचना होगा कि वह आने वाले समय में विश्व के भूगोल में अपना अस्तित्व बनाए रखना चाहता है या केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित रह जाना चाहता है.

Army Chief(photo credit -google)

गौरतलब है कि पिछले साल 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था.यह कार्रवाई पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में की गई थी.इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक निशाना साधा था.इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहा.भारत ने उसके हर हमले का करारा जवाब दिया.

दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच यह सैन्य टकराव करीब 88 घंटे तक जारी रहा। 10 मई की शाम को दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनने के बाद यह संघर्ष थमा था.सेना प्रमुख के इस ताजा बयान से स्पष्ट हो गया है कि भारत अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article