pMouni Roy:मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी और पति सूरज नांबियार से तलाक की अफवाहों की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं.कई रिपोर्ट्स में तो दोनों के अलग-अलग रहने तक के दावे किए जा रहे हैं. इन अटकलों के बीच मौनी रॉय पहली बार पब्लिक में दिखीं.इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी से दूरी बनाती नजर आई.
दोस्तों के साथ स्पॉट हुईं मौनी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मौनी रॉय कल रात तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार मीडिया के सामने आई. इस दौरान मौनी को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से अपने दोस्तों के साथ बाहर निकलते देखा गया. मौनी ने अपनी दोस्त को संभालते हुए सेफ तरीके से गाड़ी तक पहुंचाया.

इस दौरान एक्ट्रेस लगातार पैपराजी और कैमरों से दूरी बनाती दिखीं. कार में बैठने के बाद भी मौनी ने अपना चेहरा दूसरी तरफ घुमा लिया. एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन से साफ लग रहा था कि वह थोड़ी अपसेट हैं. मौनी ने न तो फोटोग्राफर्स से कोई बात की और न ही फोटो क्लिक करवाने के लिए रुकीं.
कैसे शुरू हुईं दोनों के तलाक की अफवाहें?
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के सेपरेशन की खबरें इस हफ्ते की शुरुआत में तब वायरल हुईं जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया.इसके अलावा दोनों ने अपनी शादी की फोटोज भी डिलीट कर दी. बाद में कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये तक कहा गया कि दोनों का डिवोर्स हो चुका है और वे अलग रह रहे हैं.रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया कि सूरज ने फेम पाने के लिए मौनी को चीट किया.

मौनी ने कहा- अफवाहें न फैलाएं
हालांकि, तलाक की अटकलों के बीच मौनी रॉय ने कल अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. इसमें उन्होंने लोगों से फेक न्यूज न फैलाने और उनकी प्राइवेसी की इज्जत करने की रिक्वेस्ट की. साथ ही उन्होंने अपील की कि उन्हें उनका स्पेस दिया जाए. लेकिन मौनी ने यह क्लियर नहीं किया कि वे और सूरज अलग हो रहे हैं या उनके बीच सब नॉर्मल है.
ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

