Pawan Singh:भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह और पावर स्टार पवन सिंह एक समय रिलेशनशिप में थे. लेकिन वक्त के साथ उनके रिश्ते में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए. पवन सिंह से अलगाव के बाद अब अक्षरा सिंह की जिंदगी में दोबारा मोहब्बत ने दस्तक दी है.हाल ही में अक्षरा ने खुद इस बारे में खुलकर बात की है.

अक्षरा सिंह ने कहा- “पास्ट में थोड़े ही फंसी रहूंगी”
अक्षरा सिंह ने हाल ही में यूट्यूब चैनल “जिंदाबाद” को दिए इंटरव्यू में अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई रोचक खुलासे किए.इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें फिर से मोहब्बत हुई है, तो अक्षरा हंसते हुए बोलीं, “बिल्कुल हुई है.सब चल रहा है. दोबारा जैसा कुछ नहीं होता, जो बीत गया वो पुरानी बात हो गई. अब मैं फ्यूचर और प्रेजेंट पर फोकस करूंगी, बीते हुए कल में थोड़े ही उलझी रहूंगी.”

अक्षरा सिंह किसके साथ रिलेशनशिप में हैं?
इंटरव्यू में अक्षरा ने बताया कि वो फिलहाल किसी अननोन इंसान के साथ रिलेशन में हैं.उन्होंने अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया. अक्षरा ने कहा कि वो नहीं चाहतीं कि उनके रिश्ते को किसी की नजर लगे.उन्होंने कहा, “हां, मैं इश्क में हूं, लेकिन अभी वक्त है.अभी तो बस प्यार के ‘प’ तक पहुंची हूं.थोड़ा समय दीजिए, सब कुछ खुद बता दूंगी.” अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि प्यार के बिना कोई जिंदगी नहीं गुजार सकता.

अक्षरा सिंह ने कहा- ” मुझे बुरी नजर बहुत जल्दी लग जाती है”
जब एक्ट्रेस से उनके पार्टनर का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा, ” मुझे बहुत जल्दी नजर लगती है.अगर मैंने अभी नाम बता दिया और कुछ हो गया तो? शादी का तो फिलहाल पता नहीं, लेकिन पहले जिससे मोहब्बत हुई है उसे ठीक से समझ लूं.बहुत सारी बातें हैं, वो जब क्लियर हो जाएंगी तब शादी के बारे में सोचेंगे.” अक्षरा ने बताया कि अभी उनका रिश्ता शुरुआती स्टेज पर है और वो खुद भी इसे समझ रही हैं.
गौरतलब है कि एक वक्त था जब अक्षरा और पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस कपल माने जाते थे. लेकिन 2018 में पवन सिंह ने कथित तौर पर अक्षरा को धोखा देते हुए ज्योति सिंह से शादी कर ली थी. अक्षरा ने तब पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. फिलहाल पवन सिंह का उनकी पत्नी ज्योति सिंह से भी विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में है.
ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

