Friday, May 1, 2026

Evelyn Sharma: “ये जवानी है दीवानी” फेम एक्ट्रेस का टूटा घर, शालदी के 5 साल बाद होगा तलाक

Must read

Evelyn Sharma:एक्ट्रेस एवलिन शर्मा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं.उन्हें आखिरी बार 2019 में आई फिल्म “साहो” में देखा गया था.उसी साल एवलिन ने इंडो-ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन तुषान भिंडी से सगाई कर ली थी. फिर 2021 में दोनों ने शादी कर ली और बाद में दो बच्चों के पेरेंट्स भी बने. अब रिपोर्ट्स हैं कि एवलिन और तुषान ने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है.

Evelyn Sharma(Photo credit -google)

पति से अलगाव पर एवलिन शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

एवलिन ने एचटी सिटी को बताया, “जी हां, हम दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करके अलग होने का फैसला लिया है. लेकिन बच्चों की परवरिश हम मिलकर ही करेंगे और उसी पर हमारा पूरा फोकस है.हम चाहते हैं कि लोग हमारी निजता का सम्मान करें.”

Evelyn Sharma(Photo credit -google)

बच्चों की परवरिश साथ करेंगे

एवलिन ने आगे कहा, “मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि हमारा अलगाव बेहद शांति और आपसी समझ के साथ हो रहा है. जिंदगी के इस नए चैप्टर में हम अपनी पुरानी दोस्ती को बनाए रखते हुए बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे.”

Evelyn Sharma(Photo credit -google)

लव स्टोरी से शादी तक की जर्नी

एवलिन और तुषान पहली बार 2018 में ब्लाइंड डेट पर मिले थे.मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 2019 में तुषान ने सिडनी हार्बर ब्रिज के पास एवलिन को शादी के लिए प्रपोज किया.फिर 2021 में Brisbane में एक प्राइवेट फंक्शन में दोनों ने सात फेरे लिए.

Evelyn Sharma(Photo credit -google)

एवलिन शर्मा का फिल्मी सफर

एवलिन शर्मा बॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं, जैसे ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘यारियां’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘हिंदी मीडियम’ और ‘साहो’.तलाक के बावजूद एवलिन और तुषान ने जिस सूझबूझ और इज्जत के साथ यह फैसला लिया है, उससे उनके रिश्ते की मैच्योरिटी साफ झलकती है.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article