Thursday, April 30, 2026

Raja Raghuvanshi Murder Case:सोनम रघुवंशी के जमानत पर भाई की दो टुक! कहा-” हमें सोनम से कोई लेना-देना नहीं..”

Must read

Raja Raghuvanshi Murder Case:मध्यप्रदेश के इंदौर का चर्चित “हनीमून मर्डर” केस, यानी राजा रघुवंशी हत्याकांड, एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है. इस केस में आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने की खबर सामने आई है, जिसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं.हालांकि कोर्ट का ऑफिशियल आदेश अभी तक पब्लिक नहीं हुआ है, जिस वजह से पूरी स्थिति साफ नहीं हो पाई है.

Raja Raghuvanshi Murder Case(Photo credit -google)

सोनम से हमारा कोई वास्ता नहीं

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें भी पता चला है कि सोनम को जमानत मिल गई है, मगर कोर्ट का आदेश अभी पेंडिंग है. गोविंद रघुवंशी ने साफ कहा कि न तो उन्होंने कोई प्राइवेट वकील किया और न ही बेल के लिए कोई कोशिश की.उनके अनुसार, जो कुछ भी हुआ है वो पूरी तरह कोर्ट के फैसले से हुआ है. उन्होंने ये भी क्लियर कर दिया कि अब उनका सोनम से कोई रिश्ता नहीं है और वो खुद को इस पूरे केस से दूर मानते हैं.

Raja Raghuvanshi Murder Case(Photo credit -google)

अगर मम्मी-पापा उसे घर लाए तो मैं घर छोड़ दूंगा”

गोविंद ने साफ कहा कि अगर सोनम जेल से बाहर आती है, तो फिलहाल उसे घर में रखने का कोई इरादा नहीं है. मुझे नहीं मालूम कि वो कब रिहा होगी और कहां रहेगी. लेकिन अभी उसे घर लाना मुमकिन नहीं लगता.यहां तक कि उन्होंने ये भी कह दिया कि अगर माता-पिता उसे घर लाने की सोचेंगे, तो वो खुद घर छोड़ देगा.

Raja Raghuvanshi Murder Case(Photo credit -google)

Raja Raghuvanshi का परिवार जा सकता है हाई कोर्ट

गोविंद रघुवंशी ने आगे बताया कि जेल में सोनम से मिलने से पहले उन्होंने राजा रघुवंशी के परिवार को इस बारे में जानकारी दी और कोई जरूरी कागज प्रक्रिया के सिलसिले में मिलने जा रहे हैं. इस मामले के चलते दोनों परिवार के बीच तनाव बना हुआ है. सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने आगे कहा कि यदि राजा रघुवंशी का परिवार चाहे तो जमानत के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट के पास जा सकता है. उन्होंने आगे कहा या कानूनी प्रक्रिया है और हर पक्ष को अपने अधिकार के तहत कदम उठाने का पूरा अधिकार है. गोविंद ने बताया कि सोनम की मदद करने के लगातार आरोप और मानसिक दबाव की वजह से उनकी स्थिति में खराब हो गई है और उन्होंने कहा है नहीं उन पर किसी भी तरह का दबाव बनाया जाता है तो सुसाइड के लिए मजबूर हो सकते हैं. बता दें के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत की खबर एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है.

Raja Raghuvanshi Murder Case(Photo credit -google)

मेघालय में साजिश के तहत हत्या

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी ने 11 मई 2025 को शादी की थशादी के कुछ दिन बाद, 21 मई को दोनों हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग के लिए निकले.सबको लगा कि ये उनके नए जीवन की अच्छी शुरुआत होगी, लेकिन 23 मई को अचानक दोनों के लापता होने की खबर आई और परिवार वाले घबरा गए. करीब 10 दिन तक तलाश करने के बाद पुलिस को एक गहरी खाई से राजा रघुवंशी का बुरी हालत में शव मिला. शव पर तेज हथियार के निशान थे, जिससे पता चला कि ये कोई हादसा नहीं बल्कि कत्ल था. उस वक्त सोनम का कुछ पता नहीं चला, जिससे शक और गहरा गया.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article