Friday, June 5, 2026

Up CM Yogi Birthday: 54 के हुए योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी से लेकर अमित शाह ने ऐसे दी बधाई

Must read

Up CM Yogi Birthday:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.सोशल मीडिया पर पीएम, गृह मंत्री और अन्य नेताओं ने योगी के 54वें जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की.

Up CM Yogi Birthday(photo credit -google)

एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. प्रदेश के विकास के लिए उनका योगदान सराहनीय रहा है. वह हमेशा लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और समग्र विकास सुनिश्चित करने पर जोर देते रहे हैं. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

गृहमंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नए मानक बना रही है. उन्होंने ईश्वर से योगी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की.वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सीएम योगी को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की.

Up CM Yogi Birthday(photo credit -google)

राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय और कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं.उनके नेतृत्व में राज्य ने सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं.उनके दृढ़ निश्चय और मेहनत से आज उत्तर प्रदेश तेजी से तरक्की और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है.मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और जनसेवा के लिए हमेशा ऊर्जा और शक्ति दें.”

Up CM Yogi Birthday(photo credit -google)

हाल ही में बंगाल में बीजेपी ने दमदार प्रदर्शन कर सत्ता में वापसी की है. जिन इलाकों में योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया, वहां पार्टी को सबसे ज्यादा फायदा मिला. इससे पहले बिहार में भी बीजेपी की जीत में योगी फैक्टर की बड़ी भूमिका मानी जा रही है. चुनावों के बाद से देशभर में सीएम योगी की छवि और मजबूत हुई है.

दूसरे नेताओं ने भी दी बधाई

बीजेपी सांसद और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढेरों बधाई। मथुरा की सांसद होने के नाते अपने क्षेत्र के विकास को लेकर उनसे बात करना हमेशा अच्छा लगता है.मथुरा को लेकर हमारा नजरिया एक जैसा है और वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहते है.ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उन्हें लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दें ताकि वह देश की सेवा में और कई साल योगदान दे.”

Up CM Yogi Birthday(photo credit -google)

विपक्षी नेताओं ने भी भेजी बधाई

बीजेपी सांसद रवि किशन ने सीएम योगी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की. वहीं यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर बधाई. मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं. “

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article