Wednesday, May 6, 2026

Taapsee Pannu:पीआर गेम पर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा! बोली -” दूसरों को गिराने के लिए दिए जा रहे पैसे….”

Must read

Taapsee Pannu: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने एक्टिंग के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी बहुत मशहूर है. हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में चलने वाले पीआर गेम पर अपनी राय रखी है और इसकी आलोचना की है.उनका कहना है कि वो खुद को इस पीआर गेम से दूर रखती हैं और इसे एक तरह का “फेक” मानती हैं.तापसी ने सवाल उठाया है कि आखिर क्यों लोगों को अपनी असल पहचान छुपानी पड़ती है और एक फेस बनाना पड़ता है.उन्होंने कहा कि वो अपनी बात कहने से नहीं हिचकिचाती और यही उनकी ताकत है.

पीआर गेम पर भड़की तापसी

तापसी पन्नू ने कहा कि पिछले डेढ़-दो साल में पीआर गेम काफी बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि वो अपने काम में व्यस्त थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनी रफ्तार धीमी कर दी है और यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला था.तापसी ने कहा कि पीआर गेम अब एक अलग स्तर पर पहुंच गया है, जहां लोग खुद को आगे बढ़ाने के लिए पैसे देते हैं और दूसरों को नीचे गिराने के लिए भी पैसे देते हैं.तापसी ने कहा, “यह एक ऐसा गेम है जहां आप या तो खुद को प्रमोट करने के लिए पैसे देते हैं या फिर दूसरों को नीचा दिखाने के लिए पैसे देते हैं? मैं इस गेम से दूर रहना पसंद करती हू.”

Taapsee Pannu (photo credit -google)

तापसी बोली किसी की सफलता दूसरे की असफलता पर कैसे निर्भर है?

तापसी पन्नू ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि कब से किसी की सफलता दूसरे की असफलता पर निर्भर करने लगी है.उन्होंने कहा कि लोग प्रासंगिक बने रहने के लिए अपने व्यक्तित्व का एक नया मुखौटा बना रहे है. तापसी ने कहा कि वो सिर्फ एक हिट फिल्म में होने से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें अपनी एक सशक्त आवाज चाहिए.तापसी ने कहा, “मैं चाहती हूं कि मेरी आवाज मेरी अपनी हो, न कि किसी और की. फिल्मों से परे आप जो आवाज बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वह आपके काम से मेल नहीं खाती. यही विरोधाभास है.”

तापसी ने पैसे देकर आर्टिकल छपवाने की प्रथा की भी आलोचना की.उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि पैसे देकर आर्टिकल छपवाने से अच्छा है, खुद पर और अपने करीबियों पर पैसा खर्च करूं.”

Taapsee Pannu (photo credit -google)

एक्ट्रेस का वर्कफर्ट

तापसी पन्नू की आगामी फिल्म “गांधारी” ओटीटी पर रिलीज होगी.तापसी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगु फिल्म “झुम्मंडी नादम” से की थी और बॉलीवुड में उन्होंने 2012 में “चश्मे बद्दूर” से डेब्यू किया था. उनकी हालिया फिल्म “खेल खेल में” साल 2024 में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया था.

ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article