Tuesday, February 10, 2026

Neha Kakkar के पोस्ट से मचा हलचल! कही हर चीज से ब्रेक लेने की बात

Must read

Neha Kakkar: सिंगर नेहा कक्कड़ ने फिलहाल काम से ब्रेक लेने का ऐलान किया है. सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह कुछ समय के लिए काम और अपनी जिम्मेदारियों से दूरी बना रही है.हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन इसका स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस खबर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है.

Neha Kakkar (photo credit -google)

नेहा कक्कड़ का पोस्ट हुआ वायरल

अभिनेत्री नेहा कक्कड़ ने आज कथित तौर पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट डालकर काम से ब्रेक लेने की घोषणा की.हालांकि, अभी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर न तो कोई पोस्ट दिख रहा है और न ही स्टोरी में कोई अपडेट है. कहा जा रहा है कि सिंगर ने पोस्ट शेयर करने के कुछ मिनट बाद ही उसे डिलीट कर दिया, लेकिन उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नेहा ने ब्रेक लेने की वजह इमोशनल डिस्ट्रेस, निगेटिविटी और इंडस्ट्री का दबाव बताया है. फैंस इस खबर पर चिंता जता रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी कह रहे हैं, लेकिन ज्यादातर फैंस नेहा के जल्द वापसी की उम्मीद कर रहे हैं.

पैपराजी से किया अपील

नेहा कक्कड़ ने पैपराजी और फैंस से अपील की है कि वे उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें. सिंगर ने लिखा, “मैं पैपराजी और फैंस से निवेदन करती हूं कि वे मेरी फोटो या वीडियो कहीं भी न लें.मुझे उम्मीद है कि आप मेरी निजता का ख्याल रखेंगे और मुझे इस दुनिया में स्वतंत्र रूप से जीने देंगे। कृपया कोई कैमरा न हो.मैं आपसे यह अनुरोध करती हूं.”

Neha Kakkar (photo credit -google)

नेहा कक्कड़ के ब्रेक लेने के ऐलान पर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.कुछ यूजर्स इसे पीआर स्टंट बता रहे हैं, जबकि कई लोग नेहा का समर्थन कर रहे हैं. फैंस ने लिखा है, “ब्रेक लेकर कुछ नया और क्रिएटिव कीजिए,” और कई लोग उनके जल्द वापसी की उम्मीद कर रहे हैं.

पहले भी ले चुकी है ब्रेक

नेहा कक्कड़ ने इससे पहले भी ब्रेक लिया था. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने काम से दूरी बनाने का फैसला किया है. साल 2020 में नेपोटिज्म विवाद के दौरान भी उन्होंने ब्रेक लेने की घोषणा की थी. अब सोमवार को एक बार फिर उन्होंने ब्रेक लेने की बात कहकर फैंस को चौंका दिया है.

Neha Kakkar (photo credit -google)

नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा, “अब वक्त आ गया है कि मैं जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज़ से ब्रेक लूं, जो मेरे दिमाग में है. मुझे नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी या नहीं.धन्यवाद.” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, हालांकि कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया, लेकिन स्क्रीनशॉट्स अब भी फैल रहे हैं. फैंस उनकी मानसिक स्थिति और वापसी को लेकर चिंतित हैं और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है.

ये भी पढ़ें:Mystery Girl:5G स्पीड से बढ़ रहे धोनी की फैन गर्ल के फॉलोअर्स! धोनी के आउट होने पर रिएक्शन देख दिवाने हुए लोग

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article