Saturday, June 6, 2026

Khan Sir के लेकर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, सपोर्ट में सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स

Must read

Khan Sir:पटना में बीती रात जमकर बवाल मचा रहा, जब पुलिस लोकप्रिय शिक्षक खान सर, असली नाम फैजल खान, को हिरासत में लेने में नाकाम रही.जैसे ही पुलिस की टीम KGS कोचिंग सेंटर पहुंची, बड़ी ताद में उनके समर्थक छात्र मौके पर इकट्ठा हो गए.प्रशासन ने पूरी रात कैंपस के बाहर मोर्चा जमाए रखा, क्योंकि उनका लक्ष्य फैजल खान को गिरफ्तार करना था.

पुलिस ने कई बार छात्रों को वहां से हटाने की कोशिश की, मगर छात्र अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए.इस वजह से रातभर इलाके में तनाव और अफरातफरी का माहौल बना रहा. खान सर के समर्थन में जुटे छात्रों की भीड़ के कारण स्थिति लगातार संवेदनशील बनी रही. अभी तक पुलिस प्रशासन की तरफ से इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Khan sir (photo credit -google)

रातभर चला विवाद

यह विवाद सिर्फ रातभर चले हंगामे तक सीमित नहीं है. इसकी जड़ें पटना के दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच चल रही पुरानी खींचतान से जुड़ी हैं.

खान ग्लोबल स्टडीज चलाने वाले फैजल खान उर्फ खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के बीच का झगड़ा अब कानूनी पचड़े में फंस गया है. एक वायरल फायरिंग वीडियो की छानबीन के बाद पटना पुलिस ने फैजल खान पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.

मामले ने तब नया मोड़ लिया जब सोशल मीडिया पर एक क्लिप तेजी से फैलने लगी.उस वीडियो में खान सर का एक सुरक्षाकर्मी हथियार से फायर करता नजर आ रहा है.फुटेज सामने आते ही पुलिस तुरंत KGS कोचिंग पहुंची, जांच की और वहां मौजूद दो गार्डों को हिरासत में ले लिया. दोनों गार्डों के हथियारों को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है.

Khan sir (photo credit -google)

Khan Sir के कोचिंग में मचा बवाल

दोनों कोचिंग के बीच झगड़े की नींव 27 मई को पड़ी, जब बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित हुए. रिजल्ट आते ही दोनों संस्थानों ने दावा करना शुरू कर दिया कि सबसे ज्यादा उनके ही छात्रों का चयन हुआ है.

इसके बाद दोनों तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किए गए और पूरे पटना में बधाई के पोस्टर-बैनर लगाए गए.इसी दौरान आरोप लगा कि खान सर के कर्मचारियों ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड पर अपना बैनर चिपका दिया. यहीं से मामला गरमाने लगा और धीरे-धीरे तनाव बढ़ता चला गया.

Khan sir (photo credit -google)

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि 2-3 जून की रात दोनों गुटों के बीच जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान तोड़फोड़, पत्थरबाजी के साथ-साथ फायरिंग की घटनाएं भी सामने आईं.

अब सवाल यही है कि छात्रों के जबरदस्त विरोध के बीच पटना पुलिस खान सर को कब तक पकड़ पाएगी. इसके साथ ही यह भी अहम है कि शिक्षा के इस बड़े केंद्र में वर्चस्व को लेकर छिड़ी यह खतरनाक जंग आखिर कब थमेगी.

ये भी पढ़ें:Shilpa Shetty: अभिनेत्री के घर पड़ी इनकल टैक्स की रेड? अभिनेत्री के वकील ने दी सफाई

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article