Donald Trump:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि वह जंग में ईरान का हौसला बढ़ा रहा है और उसे सहारा दे रहा है. उन्होंने दावा किया कि ईरान की थल सेना, जल सेना और वायु सेना पूरी तरह से नाकाम हो चुकी हैं और अमेरिका किसी भी कीमत पर युद्ध में जीत हासिल करेगा.
मंगलवार को स्थानीय समय के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा है कि ईरान जंग में बेहतर कर रहा है. ट्रंप ने दोबारा दावा किया कि ईरान की सेना पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है.ईरान का नेतृत्व खत्म हो गया है और देश गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या बयान दिया?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल के जरिए यह बात कही. उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह ईरान को “गलत उम्मीदें” दिखा रहा है और “उसका साथ” दे रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, जब फर्जी खबरों में बताया जाता है कि ईरान सैन्य तौर पर हमारे मुकाबले अच्छा कर रहा है, तो यह एक तरह से देश के साथ गद्दारी करने जैसा है, क्योंकि यह सरासर झूठ और बकवास है.ये लोग दुश्मन की सहायता कर रहे हैं.इससे ईरान को सिर्फ झूठा भरोसा मिलता है.जबकि ऐसा कोई भरोसा होना ही नहीं चाहिए. ये अमेरिका के कायर लोग हैं, जो अपने ही देश के खिलाफ जा रहे हैं.

उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना के 159 जहाज थे और अब वे सभी समुद्र में समा चुके है. उन्होंने कहा, अब ईरान के पास कोई नेवी नहीं बची. उसकी एयरफोर्स तबाह हो चुकी है. उसकी तकनीक खत्म हो गई है.उसके नेता मारे जा चुके हैं और देश आर्थिक बर्बादी झेल रहा है. सिर्फ नाकाम, एहसान फरामोश और बेवकूफ लोग ही अमेरिका के खिलाफ बोलेंगे.यह पोस्ट उस वक्त आई है जब ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से महत्वपूर्ण मुलाकात होने वाली है.
चीन जाने से पहले ट्रंप ने क्या कहा?
इससे पहले चीन के लिए निकलने से ठीक पहले ट्रंप ने मीडिया से बातचीत की.इस दौरान उन्होंने फिरदोहराया कि ईरानी सेना पूरी तरह से कमजोर पड़ चुकी है और अमेरिका यह जंग “शांति से या किसी भी तरह” जरूर जीतेगा.
जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह ईरान के मुद्दे पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मदद की उम्मीद कर रहे हैं, तो ट्रंप ने जवाब दिया, नहीं, मुझे नहीं लगता कि ईरान के मामले में हमें किसी की मदद चाहिए. हम किसी भी हाल में जीतेंगे.हम इसे शांति से या दूसरे तरीके से जीत लेंगे. उनकी नेवी तबाह हो चुकी है. उनकी एयरफोर्स खत्म हो चुकी है.उनकी जंग लड़ने की पूरी क्षमता खत्म हो गई है.

ईरान को लेकर दूसरे सवाल पर ट्रंप ने कहा, ईरान सैन्य तौर पर हार मान चुका है.उन्होंने कहा, या तो वे सही फैसला ले लें या हम बचा हुआ काम निपटा देंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान की नाकेबंदी को “पूरी तरह से कामयाब” भी बताया.
ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना
दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को अमेरिका की आलोचना की. उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन की कार्रवाइयों पर भरोसे का अभाव शांति बहाली में सबसे बड़ी रुकावट है.ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर प्रेस टीवी के अनुसार, अराघची ने यह बात तेहरान में नॉर्वे के उप विदेश मंत्री के साथ हुई बैठक में कही.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

