Wednesday, May 6, 2026

Bhoot Bangla ने रचा इतिहास,200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Must read

Bhoot Bangla: अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी “भूत बंगला” 17 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. आज हम जानेंगे कि बुधवार के दिन प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.

Bhoot Bangla(photo credit -google)

1 मई को “भूत बंगला” को रिलीज हुए पूरे 15 दिन पूरे हो गए है.अक्षय कुमार की इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है. कोई इसे जबरदस्त एंटरटेनर बता रहा है तो किसी को कहानी में दम नजर नहीं आया. अब सवाल ये है कि 15वें दिन, यानी आज बुधवार को फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया.

“भूत बंगला” का अब तक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से बनी “भूत बंगला” ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत वसूल कर ली है.प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म दर्शकों को थिएटर्स तक लाने में सफल रही है.

Bhoot Bangla(photo credit -google)

अब तक का कलेक्शन ब्रेकडाउन

  • पेड प्रिव्यू: रिलीज से पहले हुए स्पेशल शोज से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये बटोरे थे.
  • पहला दिन: ओपनिंग डे पर ‘भूत बंगला’ ने 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
  • पहला हफ्ता: शुरुआती 7 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 84.40 करोड़ रुपये रही.
  • दूसरा हफ्ता: दूसरे वीक में फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
  • 15वां दिन: अब फिल्म के 15वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.
Bhoot Bangla(photo credit -google)

15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हॉरर-कॉमेडी “भूत बंगला” ने 15वें दिन, यानी बुधवार को 3.82 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 131.97 करोड़ रुपये हो चुका है. अक्षय के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आए हैं.

Bhoot Bangla(photo credit -google)

“एक दिन” का पहले दिन का कलेक्शन

“भूत बंगला” के साथ अब 1 मई को सिनेमाघरों में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म “एक दिन” भी रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 76 लाख रुपये की कमाई की है. रिपोर्ट्स की मानें तो “एक दिन” का बजट लगभग 15 से 16 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article