Saturday, June 13, 2026

Bharat Bhagya Vidhata फिल्म पर Nitin Gadkari ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

Must read

Bharat Bhagya Vidhata:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फिल्म “भारत भाग्य विधाता” के भव्य प्रीमियर में पहुंचे और वहां फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए.उन्होंने कहा कि यह फिल्म 26/11 के आतंकी हमलों के उस दौर को फिर से सामने लाती है और उस वक्त स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस को उजागर करती है. फिल्म मुंबई के कामा हॉस्पिटल में तैनात नर्सों की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को केंद्र में रखकर बनाई गई है, जो उस संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद में जुटी रही.

Bharat Bhagya Vidhata(photo credit -google)

यह फिल्म युवाओं में देशसेवा का जज्बा जगाएगी –Nitin Gadkari

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि फिल्म “भारत भाग्य विधाता” उन पुराने लम्हों को फिर से सामने लाती है.उन्होंने बताया, “जब मुंबई में आतंकी हमले हुए थे, तब मैं खुद शहर में मौजूद था.VT स्टेशन पर हमले के बाद आतंकियों ने कामा अस्पताल में प्रवेश किया था.इस फिल्म में उन नर्सों की बहादुरी को बेहद यथार्थ तरीके से दिखाया गया है, जिन्होंने उस कठिन समय में लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी.”

Bharat Bhagya Vidhata(photo credit -google)

नितिन गडकरी ने भरोसा जताया कि यह फिल्म नई पीढ़ी को पूरी निष्ठा और लगन के साथ राष्ट्र की सेवा करने की प्रेरणा देगी. उन्होंने कहा “मुझे पूरा विश्वास है कि इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक देश के लिए समर्पित होकर काम करने के लिए प्रेरित होंगे.”

कंगना रनौत निभा रही हैं नर्स का किरदार

फिल्म “भारत भाग्य विधाता” में कंगना रनौत मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं.यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और स्वास्थ्य कर्मियों व सपोर्ट स्टाफ के योगदान को केंद्र में रखती है. इसमें दिखाया गया है कि अगर ये लोग निस्वार्थ भाव से ड्यूटी निभाएं तो पूरा सिस्टम ठप पड़ सकता है.फिल्म में कंगना एक स्टाफ नर्स की भूमिका में हैं.

Bharat Bhagya Vidhata(photo credit -google)

पहले दिन कैसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

“भारत भाग्य विधाता” का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है. कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, आशा शेलार, प्रिया अर्जुन बेर्डे, जाहिद खान और सुहिता थट्टे जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं.

कमाई की बात करें तो फिल्म की शुरुआत धीमी रही. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ओपनिंग डे पर “भारत भाग्य विधाता” ने लगभग 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article