Thursday, April 23, 2026

RAAKA: क्या प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म से बाहर हुई दीपिका पादुकोण? मेकर्स ने दिया स्पष्टीकरण

Must read

RAAKA:किसी दूसरी एक्ट्रेस से रिप्लेस किए जाने या उनके किरदार को छोटा करने की अटकलों के बीच, “राका” के निर्माताओं ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भूमिका को लेकर स्थिति साफ की है.

RAAKA(photo credit -google)

बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी दोनों की वजह से खूब सुर्खियों में हैं.एक तरफ जहां उनके दोबारा मां बनने की खबर से फैंस काफी उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी आने वाली फिल्म “राका” को लेकर फैल रही अफवाहों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चाएं थीं कि प्रेग्नेंसी के कारण फिल्म में दीपिका का रोल कम किया जा सकता है.अब मेकर्स ने इन सभी दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

RAAKA फिल्म के मेकर्स ने दिया स्पष्टीकरण

“राका” के निर्माताओं ने दीपिका पादुकोण को फिल्म से बाहर किए जाने या उनका किरदार घटाए जाने की खबरों को पूरी तरह नकार दिया है.उन्होंने इन अटकलों को सिरे से गलत और निराधार बताया है.

RAAKA(photo credit -google)

“द टाइम्स ऑफ इंडिया” से हुई बातचीत में प्रोडक्शन टीम ने स्पष्ट किया कि सब कुछ पहले से तय शेड्यूल के अनुसार ही चल रहा है.
टीम के अनुसार, दीपिका फिल्म का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और वह सेट पर जबरदस्त जोश के साथ शूट कर रही हैं. शूटिंग में किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं आई है.

प्रेग्नेंसी में भी एक्शन का दमखम दिखाएंगी दीपिका

अल्लू अर्जुन स्टारर और एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए दीपिका कुछ दमदार एक्शन सीक्वेंस शूट करने वाली हैं.खबरों के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के बावजूद वह अपने काम को लेकर बेहद प्रोफेशनल एप्रोच रख रही हैं.

हालांकि, मेकर्स ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि शूटिंग के दौरान सभी जरूरी सावधानियां और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं.फिल्म का शेड्यूल पूरी तेजी से आगे बढ़ रहा है और टीम तय समय सीमा के अंदर काम खत्म करने के लिए पूरी मेहनत कर रही है.

RAAKA(photo credit -google)

ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका प्रेग्नेंसी के दौरान एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हों.इससे पहले अपनी पहली बेटी “दुआ” के जन्म से पहले उन्होंने “सिंघम अगेन” के लिए भी काफी मेहनत की थी.हालांकि, मां बनने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बदल दी हैं.बताया जाता है कि उन्होंने “स्पिरिट” और “कल्कि 2898 AD” के सीक्वल जैसे प्रोजेक्ट्स से इसलिए किनारा कर लिया था क्योंकि वह 8 घंटे की फिक्स शिफ्ट में ही काम करना चाहती थी.

RAAKA(photo credit -google)

अपनी पर्सनल लाइफ की इस खुशखबरी के साथ-साथ दीपिका के पास बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन भी लगी है.”राका” के अलावा वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म “किंग” में एक बार फिर शाहरुख खान के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article