Monday, April 20, 2026

Vada Pav Girl हुई एक्सपोज, पति से अलग होने का रचा था ड्रामा सामने आया सच

Must read

Vada Pav Girl: “वड़ा पाव गर्ल” उर्फ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं, क्योंकि उनका झूठ सामने आ गया है.चंद्रिका पिछले काफी समय से दावा कर रही थीं कि पति से झगड़े के बाद वो उनसे अलग हो चुकी है.लेकिन इन दावों के ठीक उलट वो पति के साथ हंसती-मुस्कुराती नजर आई.ऐसे में उन्हें वीडियो पोस्ट करके सफाई पेश करनी पड़ी.

चंद्रिका ने फेम के लिए किया था ड्रामा

“वड़ा पाव गर्ल” के नाम से पॉपुलर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं.शादीशुदा जिंदगी में अनबन और तकरार की बातें करने वाली चंद्रिका दीक्षित अपने पति युगम गेरा के साथ हंसती-खिलखिलाती हुई दिखीं.चंद्रिका को पति के साथ देखकर लोगों को झटका लगा, क्योंकि बीते कई महीनों से वो रो-रोकर ये कह रही थीं कि उनके पति का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा है और वो उनसे अलग रह रही हैं.

Vada Pav Girl(photo credit -google)

पति से अलग होने की बात कहने के बाद चंद्रिका मिस्ट्री मैन सैफी के साथ लगातार रोमांटिक वीडियोज बनाकर अपने रिश्ते को लेकर इशारे दे रही थी. कई पॉडकास्ट में जाकर भी उन्होंने पति पर बेवफाई के गंभीर आरोप लगाए.लेकिन पति के खिलाफ इतनी नाराजगी जाहिर करने के बावजूद चंद्रिका को युगम के साथ देखकर लोग हैरान रह गए.

सोनल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चंद्रिका मिस्ट्री मैन सैफी के साथ वीडियो शूट करती नजर आ रही हैं और इस वीडियो को कोई और नहीं बल्कि उनके खुद के पति युगम ही रिकॉर्ड कर रहे है.चंद्रिका, युगम और सैफी को एक साथ देखकर यूजर्स का गुस्सा भड़क गया है. लोग तीनों को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.

Vada Pav Girl(photo credit -google)

वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि व्यूज और पब्लिसिटी बटोरने के लिए चंद्रिका और उनके पति ने अलग होने का नाटक किया था.उनका मानना है कि चंद्रिका सहानुभूति पाने के लिए पति से अलगाव का ड्रामा कर रही थी.

वड़ा पाव गर्ल ने दी सफाई

एक्सपोज होने और सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जाने के बाद चंद्रिका ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पति के साथ वीडियो पोस्ट कर सफाई पेश की है.

वीडियो में चंद्रिका के पति युगम हंसते हुए तालियां बजाकर कहते हैं — “मजा आ गया कसम से…” इस पर चंद्रिका पूछती हैं “किससे?” तो युगम जवाब देते हैं — “रायता जो फैल गया.” चंद्रिका कहती हैं — “अच्छी बात है ना, फैल गया तो….” इस पर युगम बोलते हैं — “लेकिन ये रायता समेटेगा कौन?” फिर दोनों एक साथ कहते हैं — “हम ही समेटेंगे.”

Vada Pav Girl(photo credit -google)

चंद्रिका सफाई देते हुए कहती हैं — “आप लोगों का सवाल है कि हम दोनों अचानक एक साथ कैसे आ गए?” इसके बाद उन्होंने एक वीडियो क्लिप दिखाकर बताया कि उन दोनों का पैचअप 8 मार्च को ही हो गया था, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इसका ऐलान नहीं किया था.चंद्रिका आगे बोलीं कि उन्हें लगा था कि लड़ाई का वीडियो डालकर उन्होंने गलती कर दी. उस पर काफी बवाल हुआ था.इसलिए उन्होंने सुलह का वीडियो नहीं डाला था. लेकिन ट्रोलिंग देखने के बाद उन्हें लगता है कि उनसे चूक हो गई है.

Vada Pav Girl(photo credit -google)

चंद्रिका ने ये भी दावा किया कि व्यूज बटोरने के लिए लोग अपने सोशल मीडिया पेज पर उनके वीडियो डालकर उन्हें एक्सपोज करने का झूठा प्रचार कर रहे है. चंद्रिका के इस वीडियो पर भी लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे है. एक यूजर ने लिखा — “सबको पता था कि ये ड्रामा कर रही है.” दूसरे ने कहा — “तुम लोग कार्टून हो.” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया — “हर वक्त नाटक करते हैं दोनों… कुछ और काम नहीं है क्या?”

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article