Tuesday, March 24, 2026

Rakesh Bedi ने सारा अर्जून को कंधे पर किस करने वाले पर विवाद पर‌ दिया रिएक्शन! कही ये बात

Must read

Rakesh Bedi:71 साल के मशहूर अभिनेता राकेश बेदी अपनी फिल्म “धुरंधर 2” की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसने अब तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि, उनके साथ एक पुराना विवाद जुड़ा हुआ है, जिस पर उन्होंने सफाई दी है.दरअसल, राकेश बेदी ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सारा अर्जुन को कंधे पर किस लिया था, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद हो गया था. अब उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया है तो चलिए जानते हैं कि आखिरकार उन्होंने क्या कहा?

Rakesh Bedi(Photo credit -google)

राकेश बेदी ने दी सफाई

राकेश बेदी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस विवाद पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि सारा अर्जुन उनकी फिल्म “धुरंधर” में बेटी के रोल में हैं और शूटिंग के दौरान भी वह उसे गले लगाते और प्यार से माथे पर किस करते थे, जैसे कोई पिता अपनी बेटी से करता है.राकेश बेदी ने कहा, “मैं उसे हमेशा कहता, चिंता मत करो, हम मिलकर अच्छा काम करेंगे.'” उन्होंने कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था और लोग इसे गलत तरीके से पेश कर रहे है.उन्होंने कहा कि उनका इतना गलत मतलब नहीं था, वह सिर्फ अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी को प्यार से गले लगा रहे थे.

Rakesh Bedi(Photo credit -google)

राकेश बेदी ने आगे कहा, “मैं पब्लिकली उसे गलत इरादे से क्यों चूमूंगा? उसके पैरेंट्स भी वहां थे.” उन्होंने कहा कि लोगों ने उनके स्नेह को गलत तरीके से समझा है और देखने वाले की आंख में गड़बड़ है तो क्या कर सकते है.

Rakesh Bedi(Photo credit -google)

राकेश बेदी ने कहा कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने सारा अर्जुन को उसी प्यार से गले लगाया, जैसे शूटिंग के दौरान करते थे.लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत तरीके से पेश किया और तरह-तरह की बातें करने लगे. राकेश ने कहा, “लोगों को बस बोलने का बहाना चाहिए होता है, कुछ लोग तो बस कहते रहते हैं. शुक्र है कुछ लोगों ने मेरा बचाव किया.

Rakesh Bedi(Photo credit -google)

फिल्म के बारे में

फिल्म ” धुरंधर 2″ 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं.यह फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो आतंकियों के खिलाफ लड़ रहा है. राकेश बेदी ने इसमें जमील जमाली नामक राजनेता का रोल निभाया है, जबकि सारा अर्जुन उनकी बेटी यालिना जमाली बनी है.फिल्म को अच्छी समीक्षाएं मिली हैं और यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है.

ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article