Battle of Galwan: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान उर्फ भाईजान अपनी लेटेस्ट फिल्म के लिए चर्गाचा का विषय बने हुए हुए हैं. उनकी आगामी फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” का नाम बदल दिया गया है. मेकर्स ने फिल्म के नए नाम की घोषणा करते हुए एक नया पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें सलमान खान सेना की वर्दी में नज़र आ रहे है.इस बदलाव के पीछे क्या वजह है चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं और इसके साथ ही बताते हैं कि सलमान खान की इस अब किस नाम से रिलीज होगी?

सलमान खान की फिल्म का टाइटल हुआ चेंज
सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस” का नया पोस्टर साझा किया है. इस पोस्टर में सलमान खान सेना की वर्दी में दिख रहे हैं, जिनकी आंखों में गुस्सा और जोश नजर आ रहा है. उनके चेहरे पर खून लगा हुआ है और वे एक मोटी जंजीर से बंधी लकड़ी को पकड़े हुए है. पोस्टर के बैकग्राउंड में युद्ध के दौरान सैनिक दिख रहे है.इस पोस्टर को साझा करते हुए, मेकर्स ने फिल्म के नए नाम की घोषणा की है, जो अब “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस” होगा.यह फिल्म गलवान घाटी में हुए युद्ध पर आधारित है और इसमें सलमान खान एक सैनिक की भूमिका में है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस” की रिलीज डेट को लेकर असमंजस है. पहले यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन नए पोस्टर में कोई रिलीज डेट नहीं है. लेकिन यह आश्चर्यजनक बात है कि सलमान खान के पोस्टर में फिल्म की नई रिलीज डेट का कोई भी जिक्र नहीं है.

फिल्म का निर्देशन
अभिनेता सलमान खान के फिल्म “मातृभूमि” के निर्देशन की बात करें तो इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जबकि सलमान खान फिल्म्स ने इसका प्रोडक्शन किया है. फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं, और गोविंदा भी इसमें नज़र आ सकते है. यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है.
ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

