T20 world cup:टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए, जो टी20 विश्वकप फाइनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई और भारत ने 96 रन से जीत हासिल की.

इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है. भारत की जीत में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की तूफानी शुरुआत का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 43 गेंद में 98 रन जोड़े.संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89 रन बनाए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए.
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता खिताब
भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया है.न्यूजीलैंड की टीम 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई.सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया की यह ऐतिहासिक जीत है, जिससे उनका नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है.इस जीत के साथ भारत ने 2007 और 2024 के बाद तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है. अहमदाबाद में 2023 में ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्वकप में हार के बाद टीम इंडिया ने चैंपियन बनते हुए इतिहास दोहराया है और नया रिकॉर्ड बनाया है.

जीत पर बोले गौतम और सूर्यकुमार
गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लिखने वालों के लिए नहीं है, बल्कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद 30 खिलाड़ियों के लिए है. उन्होंने कहा कि टीम की उपलब्धियां व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा महत्वपूर्ण है और उनकी कोचिंग का उद्देश्य ट्रॉफी जीतना है, न कि आंकड़े बढ़ाना.सूर्यकुमार यादव ने भी गंभीर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने टीम की सोच को बदल दिया है और अब खिलाड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों के बजाय टीम की जीत पर ध्यान केंद्रित करते है.गंभीर ने कहा कि सूर्यकुमार यादव एक शानदार लीडर हैं और उनकी सोच एक जैसी है, जिससे टीम के लिए बेहतर माहौल बनाने में मदद मिली है.

न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया
टी20 विश्वकप 2026 के 29 दिनों और 55 मैचों के रोमांचक सफर के बाद आखिरकार चैंपियन मिल गया है.दुनिया भर की टीमों ने टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड ने अपनी ताकत दिखाई.अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीत लिया.इस जीत के साथ भारत लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. टीम इंडिया ने आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेला और 1983 विश्व कप से शुरू हुए इस सफर में आठवीं आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की.कपिल देव की कप्तानी में 1983 में पहली बार विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने कई इतिहास रचे है.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

