Saturday, February 21, 2026

Toxic: मोस्ट अवेटेड “टॉक्सिक” का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज! दमदार अंदाज में दिखें यश

Must read

Toxic:केजीएफ स्टार यश की फिल्म “टॉक्सिक” का टीजर रिलीज हो गया है, और यह टीजर दर्शकों को एक डार्क और वायलेंट दुनिया में ले जाता है.टीजर में यश का किरदार “राया” बेहद खूंखार और स्वैग से भरपूर है, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया है. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी जैसे बड़े सितारे है.”टॉक्सिक” 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और इसकी भिड़ंत रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर 2” से होगी.

टीजर में दिखा एक्शन

“टॉक्सिक” का टीजर देखकर लगता है कि फिल्म में एक्शन का डोज़ भरपूर होगा, लेकिन कहानी के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता.1 मिनट 55 सेकंड के टीजर में यश का किरदार “राया” एक्शन मोड में दिखता है, लेकिन फिल्म की प्लॉट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती. टीजर की शुरुआत एक मिशन की तैयारी से होती है, जहां बड़ा खतरा होने की बात कही जाती है, लेकिन आगे क्या होगा, इसका पता नहीं चलता.

Toxic(photo credit -google)

फिल्म की बाकी कास्ट जैसे नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, और हुमा कुरैशी टीजर में नजर नहीं आती. टीजर में सिर्फ यश की झलक दिखती है, जो एक्शन करते हुए नजर आते है. बर्फ से लदे पहाड़ों से लेकर डांस बार तक, हर जगह एक्शन ही एक्शन दिखता है. अगर आपको “केजीएफ” और एक्शन फिल्में पसंद हैं, तो “टॉक्सिक” भी आपको पसंद आ सकती है, क्योंकि इसमें भी एक्शन नेक्स्ट लेवल का होने की उम्मीद है.

फिल्म में यश का है डबल रोल ?

” टॉक्सिक” के टीजर में एक सरप्राइज पैकेज दिखता है, जो फैंस को उत्साहित कर रहा है. टीजर के अंत में एक व्यक्ति फाइट की ट्रेनिंग करता हुआ नजर आता है, जो काफी खूंखार दिखता है. हालांकि, उसकी पूरी झलक अभी नहीं दिखाई गई है, लेकिन फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि यश ही हो सकते हैं, और वो फिल्म में डबल रोल में नज़र आ सकते है.
इस व्यक्ति के छोटे बाल और छोटी दाढ़ी हैं, लेकिन अभी सिर्फ हल्की सी झलक दिखाई गई है. इसके बाद चर्चाएं तेज हैं कि यश की फिल्म में दोहरी भूमिका हो सकती है.

Toxic(photo credit -google)

फिल्म का निर्देशन

“टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स” का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जिसमें यश प्रमुख भूमिका में हैं.फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, और रुक्मणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है.फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस उत्साहित हैं, और यश का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आने के बाद उनकी उत्सुकता और भी बढ़ गई है.टीजर में यश का एक्शन अवतार देखकर लग रहा है कि “टॉक्सिक” एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी.

“टॉक्सिक” 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, और इसकी रिलीज को लेकर खास बात यह है कि इसका मुकाबला रणवीर सिंह की “धुरंधर 2” से होगा.कई फिल्मों ने “धुरंधर 2” के कारण अपनी रिलीज डेट बदल ली है, लेकिन यश की ‘टॉक्सिक’ उसी दिन रिलीज होगी – 19 मार्च को.दोनों फिल्मों को लेकर काफी बज है, और फैंस दोनों को देखने के लिए उत्साहित है.ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक तगड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article