Thursday, February 5, 2026

Pm Modi ने विपक्ष दलों को आड़े हाथ लिया! भाषण में कही ये बड़ी बातें

Must read

Pm Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया, लेकिन उनके भाषण की शुरुआत में ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और बाद में वॉकआउट कर दिया.अपने भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दल की नाकामियों पर चर्चा की और पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की नीतियों पर निशाना साधा.

पीएम मोदी ने भाषण में कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया, लेकिन उनके भाषण की शुरुआत में ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और बाद में वॉकआउट कर दिया.अपने भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दल की नाकामियों पर चर्चा की और पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की नीतियों पर निशाना साधा.

1. हंगामे पर प्रधानमंत्री का जवाब
हंगामे पर प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरी एक प्रार्थना है.आदरणीय खरगे जी की उम्र को देखते हुए अगर वे बैठकर भी नारे लगाना चाहें तो लगा सकते है.पीछे कुछ युवा नेता भी हैं…..”

2. राजा असमानता की बात करे तो…
प्रधानमंत्री ने कहा, “कल मैं एक माननीय सदस्य को सुन रहा था.यूं तो वे अपने आप को राजा कहलाने में गर्व महसूस करते हैं, लेकिन कल आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे.कोई अपने आप को राजा कहे और आर्थिक असमानता की बात करे तो क्या कहेंगे?”

3. जो थक गए, वो चले गए
पीएम ने कहा, “जो लोग थक गए, वो बेचारे चले गए, लेकिन इनको जवाब देना पड़ेगा कि देश की ऐसी हालत कैसे बना रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे समझौता करने नहीं आना चाहता था.”

4. पूर्व प्रधानमंत्रियों के भाषण
उन्होंने कहा, “अब जहां तक कांग्रेस का सवाल है, मैं साफ कहना चाहता हूं कि कुछ मत करो. सिर्फ लाल किले से कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के जो भाषण हैं, उनका विश्लेषण कर लो. आपको साफ लगेगा कि न उनके पास कोई सोच थी, न उनके पास विजन था, न ही इच्छा शक्ति थी. इसका नतीजा देश को भुगतना पड़ा.”

Pm Modi (Photo credit -google)

5. निर्ममता के नए पैरामीटर
प्रधानमंत्री मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और कहा, “हमारे तृणमूल कांग्रेस के साथियों ने बहुत कुछ कहा. निर्मम सरकार और उसके पतन के जितने भी पैरामीटर्स हैं, उन सब में वे नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और यहां उपदेश दे रहे हैं. (बंगाल में) क्या हाल किया है. ऐसी निर्मम सरकारों से भारत का भविष्य डूब रहा है.”

6. जिनकी सरकार शराब में डूब गई
“एक हमारे माननीय सदस्य यहां बैठे बोल रहे थे. जिनकी सरकार शराब में डूब गई. जिनका शीशमहल हर एक की आंखों में बैठ गया.ऐसे सभी साथियों से मैं कहूंगा कि तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे?”

Pm Modi (Photo credit -google)

7. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर
प्रधानमंत्री ने कहा, “ये लोग पीएसयू को लेकर कितनी गलत बातें फैलाते रहे। यह अर्बन नक्सल की तरह पीएसयू के बाहर मजदूरों को भड़काने-गुमराह करने का काम करते थे. इन्होंने स्टेट बैंक, एलआईसी, एचएएल को भद्दे तरीके से संभाला.वे अपनी सरकार में इन्हें संभाल नहीं पाते थे, लेकिन हमने पीएसयू के लिए रिफॉर्म्स किए.”

8. नेहरू और इंदिरा पर निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने विश्वासघात करने के विषय में भी हमारे देश के अन्नदाता को भी नहीं छोड़ा.इस देश में 10 करोड़ किसान ऐसे हैं, जिनके पास दो हेक्टेयर से कम जमीन है.छोटे किसान हैं, उनकी तरफ कभी नहीं देखा गया.”

9. राहुल गांधी पर निशाना
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल जो घटना घटी, इसी सदन के सांसद कांग्रेस के शातिर दिमाग युवराज ने उन्हें गद्दार कह दिया.अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच चुका है उनका.

Pm Modi (Photo credit -google)

10. मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी
प्रधानमंत्री ने कहा, “हम विकसित भारत की जमीन मजबूत कर रहे हैं, उसे एक ताकत दे रहे हैं.एक तरफ देश के युवाओं के लिए मजबूत जमीन तैयार कर रहा हूं तो कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम कर रही है.मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं.”

ये भी पढ़ें:Pm modi बिहार में पीएम मोदी माँ के अपमान पर हुए भावुक ,कहा माँ का सम्मान सर्वप्रथम

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article