Thursday, February 5, 2026

Dhurandhar 2 का टीजर हुआ रिलीज! एक्शन मोड़ में दिखें रणवीर सिंह

Must read

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का टीजर हाल ही में रिलीज हुइ और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोगों का ध्यान खींच रहा है.फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा.इस फिल्म में हमजा के पाकिस्तान में सीक्रेट मिशन और जसकीरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी को दिखाया जाएगा, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. टीजर को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है और पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है.

Dhurandhar 2  (photo credit -google)

धुरंधर 2 का टीजर हुआ रिलीज

फाइनली इंतजार खत्म हुआ और धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो गया है और फैंस के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म ने धाक जमाई है और पाकिस्तान में भी ट्रेंड कर रही है.इसी बीच मेकर्स ने फैंस को धुरंधर 2 के टीजर के रूप में एक शानदार तोहफा दिया है.

Dhurandhar 2  (photo credit -google)

आते ही वायरल हुआ टीजर

धुरंधर 2 का टीजर 12:12 पर रिलीज हो गया है और आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इंटरनेट पर सिर्फ धुरंधर 2 के टीजर की ही चर्चा है. हालांकि, फैंस थोड़े निराश हैं क्योंकि टीजर में कुछ नया नहीं दिखाया गया है, बस कुछ सीन अलग हैं.

टीजर में पहले पार्ट की कहानी की झलक है, जिसमें शेर-ए-बलोच रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत के बाद हमजा (रणवीर सिंह) की कहानी आगे बढ़ती है.टीजर में हमजा के ल्यारी पर राज और जसकीरत सिंह रंगी के ट्रांसफॉर्मेशन की झलक है. सेकंड पार्ट में पूरी कहानी खुलकर सामने आएगी. टीजर में भरपूर एक्शन है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है.फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च 2026 को होगी.

Dhurandhar 2  (photo credit -google)

सेकेंड पार्ट में होगा दोगुना धमाका

धुरंधर 2 का सेकंड पार्ट पहले से 50 गुना ज्यादा दमदार होगा.इस पार्ट में हमजा के पाकिस्तान में सीक्रेट मिशन पर फोकस किया जाएगा, जिसमें उसकी असली पहचान का पता चलेगा. जसकीरत सिंह रंगी की कहानी भी खुलकर सामने आएगी, जिसमें दिखाया जाएगा कि अजय सान्याल (आर माधवन) ने क्यों और कैसे उसे हमजा बनाकर पाकिस्तान में बड़े मिशन के लिए भेजा.फिल्म के सेकंड पार्ट में इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे.

Dhurandhar 2  (photo credit -google)

धुरंधर 2 को लेकर स्टारकास्ट के इंटरव्यूज में दावा किया गया है कि सेकंड पार्ट 50 गुना ज्यादा रोमांचक और एक्शन से भरपूर होगा. राकेश बेदी, आर माधवन, और रणवीर सिंह का रोल पहले पार्ट से ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगा. पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के रोल में जबरदस्त काम किया था, जिसकी खूब तारीफ हुई थी और वो इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article