Thursday, February 5, 2026

Fa9la: धुरंधर का गाना दूनियाभर में छाया! गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ शामिल

Must read

Fa9la:फिलिपराची का गाना “फासला”(Fa9la) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है. यह गाना रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर” का है और बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक नंबर 1 पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है. रैपर ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया की जरिए वीडियो शेयर‌ करके दी है.

Fa9la (photo credit -google)

“फासला” ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म धुरंधर का गाना फासला पहले ही भारत में बहुत फेमस हो गया था. अब एक बार फिर “फासला” (Fa9la) ने कमाल कर दिया. यह गाना फिल्म “धुरंधर” का है और रैपर फ्लिपराची को रातोंरात स्टार बना दिया. अब इसने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड बना लिया है.जब यह गाना आया था तब हर शख्स की जबान पर यही गाना था और अब इस गाने ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट्स में सबसे लंबे समय तक Top पर रहने का रिकार्ड बना दिया है.

Fa9la (photo credit -google)

रैपर ने किया रिएक्ट

Fa9la गाने के सिंगर फ्लिपराची “गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में गाने का नाम आने पर बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा, “गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, हबीबी! यह मेरे लिए सपने जैसा है.यह गाना हिंदी में नहीं गाया गया, लेकिन हिंदी में ही मशहूर हुआ. मुझे बताया गया कि यह चार अलग-अलग चार्ट्स में टॉप पर है.”

Fa9la (photo credit -google)

टॉप पर पहुंचा “फासला” गाना

“फासला” (Fa9la) ने धूम मचा दी है .यह गाना बिलबोर्ड अरबिया के चार्ट्स में टॉप पर पहुंच गया, जिसमें “टॉप 100 आर्टिस्ट”, “हॉट 100 गाने”,”टॉप 50 खलीजी”, और “टॉप 50 अरेबिक हिप हॉप” शामिल हैं.भारत में भी यह गाना कई प्लेटफॉर्म्स पर हिट रहा. वहीं फिल्म “धुरंधर” की रिलीज की बात करें, तो यह 5 दिसंबर 2026 को रिलीज हुई थी. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, और आर माधवन जैसे बड़े कलाकार इसमें हैं.फिल्म ने भारत में 836 करोड़ रुपये कमाए हैं.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article