Naagin 7:कुछ समय पहले ही टीवी टीआरपी लिस्ट रिलीज हुई है और नागिन 7 ने टीआरपी लिस्ट में धूम मचा दी है. इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में नागिन 7 ने अनुपमा को पीछे छोड़ दिया है.इसके अलावा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तुम से तुम तक, और तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शोज की रेटिंग में भी बदलाव आया है. हालांकि नागिन 7 ने नंबर वन पर कब्जा कर सबको दंग कर दिया है और अपने इस आर्टिकल में चलिए आपको टीवी टीआरपी में किस शो का है बोलबाला?

नागिन 7 ने दिखाया “अनुपमा” और “तुलसी” को ठेंगा
नए साल का पहला महिना खत्म होने वाला है और इस साल के तीसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग अब सामने आ गई है. तो चलिए जान लेते हैं किसने मारी टीआरपी लिस्ट में मारी बाजी? इस हफ्ते नागिन 7 ने टीआरपी लिस्ट में बाजी मार ली है. तीसरे हफ्ते की रेटिंग में यह सीरियल 2.4 के स्कोर के साथ टॉप पर है.पिछली बार यह तीसरे स्थान पर था, लेकिन इस बार इसकी रेटिंग बढ़ गई है. दूसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह तीसरे स्थान पर था और इसकी रेटिंग 2.1 थी और इस हफ्ते इसके टीआरपी लिस्ट में इजाफा देखने को मिला.

दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ये सीरियल्स
तीसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 है, जिसकी रेटिंग 2.2 है. इस सीरियल में स्मृति ईरानी है और इन दिनों शो में बहुत से ट्विस्ट सामने आ रहे है दर्शकों को यह शो पसंद आ रहा है लेकिन इस हफ्ते टीआरपी में कमी आई है.तीसरे नंबर पर अनुपमा है, जिसकी रेटिंग भी 2.2 है, जो कि पिछले हफ्ते की तरह ही है. दूसरे हफ्ते भी इसकी टीआरपी इतनी ही थी.

चौथे और पांचवें नंबर रहा ये सीरियल
जहां तक चौथे और पांचवें नंबर के सीरियल की बात है तो तीसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह जगह “तुम से तुम तक” और “वसुधा” को मिली है. सीरियल “तुम से तुम तक” की टीआरपी 1.9 के साथ चौथे नंबर पर रहा वहीं “वसुधा” की टीआरपी 1.9 के साथ पांचवें नंबर पर है.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

