Sunday, March 22, 2026

Rahul Gandhi का BJP सरकार पर हमला! MGNREGA पर बोले-” गरीबों से काम का अधिकार छीन रही सरकार… “

Must read

Rahul Gandhi:राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह गरीबों के काम के अधिकार, यानी मनरेगा को खत्म करना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के साथ वही व्यवहार कर रही है जो किसानों के साथ किया था.राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा देश में राजशाही का शासन स्थापित करना चाहती है, जहां गरीबों और मजदूरों के अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है.

Rahul Gandhi (photo credit -google)

MGNREGA पर बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा गरीबों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है, और सरकार इसे खत्म करके गरीबों को और भी मुश्किल में डालना चाहती है.उन्होंने सरकार से मांग की कि वह मनरेगा को मजबूत करे और गरीबों के अधिकारों की रक्षा करें. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरों के साथ वही व्यवहार करना चाहती है जो उसने किसानों के साथ किया था. उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीन काले कृषि कानूनों के जरिए किसानों पर हमला किया था, लेकिन किसानों और आम लोगों के दबाव में सरकार को पीछे हटना पड़ा.अब सरकार मजदूरों के अधिकारों पर हमला कर रही है, जिसे राहुल गांधी ने मजदूरों के साथ अन्याय बताया.

Rahul Gandhi (photo credit -google)

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा एक ऐसा भारत बनाना चाहती है जहां सिर्फ एक राजा का शासन हो, और गरीबों और मजदूरों के अधिकारों को नजरअंदाज किया जाए. उन्होंने कहा कि यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और इसका विरोध किया जाना.

राहुल गांधी का सरकार पर हमला

राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार मनरेगा के तहत मिलने वाले अधिकारों को खत्म करना चाहती है और इसका फायदा ठेकेदारों को देना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम गरीबों और मजदूरों के खिलाफ है, और इसका उद्देश्य उन्हें अमीरों के अधीन करना है.राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार यह तय करना चाहती है कि किस राज्य को कितना पैसा मिलेगा, और यह फैसला राजनीतिक आधार पर लिया जाएगा.उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों को ज्यादा पैसा मिलेगा, जबकि विपक्ष शासित राज्यों को कम पैसा मिलेगा.

Rahul Gandhi (photo credit -google)

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा है कि देश की संपत्ति और धन कुछ चुनिंदा लोगों के हाथ में होना चाहिए, और वही लोग देश को चलाएं. उन्होंने कहा कि यह गरीबों, दलितों और आदिवासियों के खिलाफ है, और इसका विरोध किया जाना चाहिए.

Rahul Gandhi (photo credit -google)

भाजपा को कहा डरपोक

राहुल गांधी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे देश से लोकतंत्र, संविधान और एक व्यक्ति-एक वोट की अवधारणा को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की कोशिश है कि देश को आजादी से पहले के दौर में वापस ले जाया जाए, जहां एक व्यक्ति का शासन हो.राहुल गांधी ने भाजपा को डरपोक कहा और कहा कि उन्हें रोकने के लिए हमें एकजुट होना होगा. उन्होंने कहा कि जब हम सभी एक साथ खड़े होंगे, तो नरेंद्र मोदी को पीछे हटना पड़ेगा और मनरेगा फिर से बहाल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:Bengal ED Raids: भाजपा ने टीएमसी पर बोला हमला! आरोप लगाते हुए कहा -“क्यों घबरा रही है ममता?”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article