Thursday, February 5, 2026

Shahid Kapoor के “ओ रोमियो” का किलर फर्स्ट लुक आया सामने! जानें होगी फिल्म रिलीज

Must read

Shahid Kapoor:शाहिद कपूर की फिल्म “ओ रोमियो” का मच अवेटेड फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है, जिसमें वे खूंखार और खतरनाक अवतार में नज़र आ रहे हैं. लाल रंग के बैकग्राउंड में शाहिद का चेहरा खून से सना हुआ है और वे जोश में चिल्ला रहे है. पोस्टर देखकर लगता है कि शाहिद और विशाल भारद्वाज एक बार फिर “कमीने” जैसी हिट जोड़ी की तरह कुछ अलग लाने वाले है. मेकर्स ने बताया है कि फिल्म का टीजर कल रिलीज होगा और फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी.

Shahid Kapoor (photo credit -google)

शाहिद कपूर की फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही “ओ रोमियो” का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह की लवेज बढ़ गई है. पोस्टर में शाहिद का खूंखार अंदाज, हाथ पर बना टैटू और कई ब्रेसलेट लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

Shahid Kapoor (photo credit -google)

ये शाहिद और विशाल की साथ में चौथी फिल्म है, और फैंस को उम्मीद है कि ये जोड़ी एक बार फिर कुछ नया और अलग लेकर आएगी. इससे पहले दोनों “कमीने” , “हैदर” और “रंगून” में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें “कमीने” और “हैदर” ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और क्रिटिक्स ने भी इनकी जमकर सराहना की थी. फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस में फिल्म की झलक पाने के लिए बेकरार थे और पोस्टर देखकर फैंस और भी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं.

Shahid Kapoor (photo credit -google)

“ओ रोमियो” में नज़र आएगी बेहतरीन स्टारकास्ट

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी “ओ रोमियो” में शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल जैसे मंझे हुए कलाकार हैं. साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी अभी तक गुप्त रखी गई है, लेकिन दर्शकों को 13 फरवरी का बेसब्री से इंतजार है, जब फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ये भी पढ़ें:Controversy: रणवीर सिंह कांतारा विवाद पर मांगी माफी! बोले -” मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ ….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article