Yash Birthday: अभिनेता यश का 40वां जन्मदिन है और उनके फैंस के लिए यह एक बड़ा दिन है. “टॉक्सिक” के मेकर्स ने यश के जन्मदिन पर एक खास तोहफा दिया है. पांच अभिनेत्रियों के लुक के बाद, अब यश के किरदार की झलक देखने को मिली है.यश के किरदार का टीजर और लुक जारी किया गया है, जिसमें उनका नाम भी सामने आ गया है. फैंस अब और भी उत्साहित हैं और फिल्म का इतंजार कर रहे हैं.

यश के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा
“टॉक्सिक” फिल्म के मेकर्स ने यश का एक धांसू वीडियो जारी किया है, जो 2 मिनट 51 सेकंड लंबा है. वीडियो में यश का एक्शन से भरपूर अवतार देखने को मिल रहा है. वीडियो की शुरुआत कब्रिस्तान से होती है, जहां एक शख्स को दफनाया जा रहा है.वहां मौजूद लोग हथियारबंद हैं और एक फ्लैशबैक स्टोरी चल रही है.
तभी एक तेज रफ्तार कार आती है और पेड़ से टकराकर रुकती है.एक शराबी शख्स कार से निकलता है और विस्फोटक सामग्री रखकर चला जाता है.जैसे ही कब्रिस्तान में धमाके होते हैं, यश शर्टलेस निकलते हैं और लॉन्ग कोट और बंदूक के साथ अपने चिर-परिचित अंदाज में नज़र आते हैं. यश फिल्म में राया के किरदार में हैं और मेकर्स ने लिखा है, “टॉक्सिक से प्रस्तुत करते हैं राया.”

19 मार्च को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
“टॉक्सिक” फिल्म की रिलीज में अभी दो महीने से ज्यादा बाकी हैं, लेकिन मेकर्स ने फिल्म का बज बनाना शुरू कर दिया है. अब तक पांच अभिनेत्रियों के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं – कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मणी वसंत. और अब यश के जन्मदिन पर, मेकर्स ने उनके किरदार की झलक दिखा दी है.यह यश के फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा है और फिल्म को प्रमोट करने का एक अच्छा मौका भी.

बता दें कि 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इस फिल्म के निर्देशन गीतू मोहनदास द्वारा की गई हैं. फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा न होने के कारण इसकी रिलीज दिसंबर 2025 से आगे बढ़ाकर 19 मार्च कर दी गई है. अब इस दिन बॉक्स ऑफिस पर “धुरंधर 2” और “डकैत” (आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म) के साथ जबरदस्त टक्कर होगी.
ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

