Thursday, February 5, 2026

Pm Modi ने रूसी राष्ट्रपति के आवास पर हमला वाली खबर पर जताई चिंता! की शांती की अपील

Must read

Pm Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में कूटनीति ही शांति का सर्वोत्तम रास्ता है और सभी संबंधित पक्षों से आग्रह किया कि वे राजनयिक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे किसी भी काम से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है.

Pm modi (photo credit -google)

पीएम मोदी ने की शांती की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति की अपील करते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति के आवास पर हमले की खबरें बेहद चिंताजनक हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “कूटनीतिक प्रयास ही दुश्मनी खत्म करने और शांति लाने का सबसे अच्छा तरीका है. सभी पक्षों से अपील है कि वे ऐसे किसी भी कदम से बचें जो इन प्रयासों को कमजोर कर सकता है.”

Pm modi (photo credit -google)

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव ने दावा किया है कि यूक्रेन ने बीती रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर 91 लंबी दूरी के ड्रॉन्स (यूएवी) से हमला किया.यह आवास उत्तर पश्चिमी नोवोग्रोड क्षेत्र में स्थित है.लावारोव के अनुसार, रूस की एयर डिफेंस ने सभी 91 ड्रॉन्स को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया.हालांकि, यूक्रेन ने इन आरोपों का खंडन किया है.यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस इस तरह के आरोप लगाकर शांति वार्ता को पटरी से उतारना चाहता है. जेलेंस्की ने कहा कि रूस झूठ बोल रहा है और यह रूस का यूक्रेन पर हमले जारी रखने का बहाना है .उन्होंने यह भी कहा कि रूस ने कई बार कीव में सरकारी इमारतों को निशाना बनाकर हमला किया है.

Pm modi (photo credit -google)

रूस ने शांति समझौते पर अपनी समीक्षा की बात

रूस ने कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हमले के बाद शांति समझौते पर अपनी स्थिति की समीक्षा करेगा.अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के समय पुतिन आवास में मौजूद थे या नहीं.यह दावा ऐसे समय में आया है जब यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की.इस बैठक में उन्होंने एक संशोधित शांति प्रस्ताव पर चर्चा की. जेलेंस्की ने कहा कि संभावना है कि 2026 तक रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त हो सकता है, लेकिन इसके लिए अमेरिकी मदद जरूरी है.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article