Mysaa Teaser: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अक्सर फिल्मों में अपनी मासूम मुस्कान, चुलबुले किरदारों और रोमांटिक भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन उनकी आने वाली पैन-इंडिया फिल्म “मैसा” का टीजर यह संकेत देता है कि वह अब अपने करियर में एक नए और साहसी चरण में प्रवेश कर चुकी हैं. हाल ही में रिलीज हुए टीजर में रश्मिका का एक अलग ही रूप देखने को मिला है, जिसने उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री दोनों को हैरान कर दिया है.

“मैसा” का टीजर हुआ आउट
मैसा फिल्म के टीजर की शुरुआत एक आवाज़ से शुरू होती है, जो बताती है कि यह कहानी एक ऐसी बेटी की है जो हार नहीं मानती.इसी भावनात्मक पृष्ठभूमि में रश्मिका का किरदार सामने आता है, जिसकी आंखों में गुस्सा, शरीर की भाषा में विद्रोह और चीख में वर्षों का दबा हुआ दर्द नज़र आता है.
ख़तरनाक अंदाज में दिखी अभिनेत्री
टीजर में रश्मिका मंदाना का यह रूप एक ऐसी महिला का है, जिसे जीवन के उतार-चढ़ाव ने मजबूत बनाया है. उनका उग्र लुक, मिट्टी से सना चेहरा और आक्रामक अंदाज बताता है कि “मैसा” सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि यह आत्मसम्मान, प्रतिरोध और अस्तित्व की लड़ाई की कहानी है. यह फिल्म एक महिला की उस यात्रा को दिखाती है, जो अपने अधिकारों के लिए लड़ती है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर चुनौती का सामना करती है.

रश्मिका मंदाना ने शेयर किया टीजर
रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर टीजर साझा करते हुए इ संकेत दिए कि दर्शकों ने अभी इस कहानी की सिर्फ एक झलक देखी है.उन्होंने कहा कि यह तो बस शुरुआत है और आने वाले महीनों में फिल्म की असली गहराई सामने आएगी. इससे पता चलता है कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को धीरे-धीरे परतें खोलते हुए दर्शकों तक ले जाना चाहते हैं.
फिल्म का निर्देशन
फिल्म “मैसा” का निर्देशन नवोदित निर्देशक रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं, जबकि इसे अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है.यह फिल्म गोंड जनजाति की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक एक्शन थ्रिलर है.रश्मिका मंदाना इसमें एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसे उनके करियर का सबसे साहसी और जोखिम भरा कदम माना जा रहा है.

टीजर में सिनेमैटोग्राफी ने खास ध्यान खींचा है. श्रेयस पी कृष्णा के कैमरे ने जंगलों, अंधेरे और हिंसक माहौल को बेहद प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारा है. वहीं, जेक्स बिजॉय का बैकग्राउंड स्कोर हर सीन के साथ तनाव और भावनाओं को और गहरा करता है. एक्शन दृश्यों की जिम्मेदारी इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर एंडी लॉन्ग संभाल रहे हैं, जो पहले “कल्कि 2898 एडी” जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

