Bharti-Harsh :भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की खुशियां दोगुनी हो गई हैं! भारती ने शुक्रवार को दूसरे बेटे को जन्म दिया है, और शनिवार को कपल ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर टीवी सेलेब्स ने बधाइयां दी हैं.भारती 41 साल की उम्र में दूसरी बार मम्मी बनी हैं, और उनका पहला बेटा गोला 3 साल का है. भारती ने शूटिंग पर जाने से पहले वॉटर ब्रेक होने के बाद इमरजेंसी में बेटे को जन्म दिया है.

भारती ने दिया बेटे को जन्म
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बच्चे की ड्रेस पकड़े हुए हैं.वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “लिंबाचिया एंड संस, फिर से बेटा हुआ है”.बता दें कि हर्ष और भारती का एक बेटा पहले से है, जिसका नाम लक्ष्य है और वे उसे प्यार से गोला कहते हैं.

टीवी सेलेब्स ने दी बधाई
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को दूसरी बार पैरेंट्स बनने पर टीवी जगत से बधाइयों का तांता लग गया है! जैमी लीवर, अदा खान, सृष्टि झा और हर्षदीप कौर जैसे कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है. भारती ने 19 दिसंबर को दूसरे बेटे को जन्म दिया, और कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है.

“लाफ्टर शेफ 3” में नज़र आ रही अभिनेत्री
भारती सिंह का करियर फ्रंट बहुत अच्छा चल रहा है. वह अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने काम करना जारी रखा.उनकी दूसरी डिलवरी से पहले, उन्होंने ” लाफ्टर शेफ 3 ” की शूटिंग की, जिसमें वह बतौर होस्ट नज़र आई. इस शो में टीवी सेलेब्स को कुकिंग टास्क दिए जाते हैं और कॉमेडी से भरपूर माहौल होता है. भारती की हाजिरजवाबी और कॉमेडी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

दूसरी प्रेग्नेंसी में हुई इस बीमारी का शिकार
भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया ब्लॉग पर बताया है कि उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया है, जबकि उन्हें बेटी की चाहत थी. उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान गेस्टेशनल डायबिटीज होने से काफी परेशानी हुई थी, लेकिन अब उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है.गेस्टेशनल डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है.यह समस्या आमतौर पर प्रेग्नेंसी के 24वें हफ्ते के बाद होती है. इस दौरान महिलाओं को अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान महसूस होना और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें:Health Tips: थायरॉइड की समस्या है परेशान? इसको जड़ से खत्म करने के 5 घरेलू उपचार!

