Viral:भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर कड़ा संदेश देते हुए पैपराज़ी को सवालों में खड़ा किया है. कारण यह था कि एक वीडियो में उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की कुछ एंगल से ली गई तस्वीरें और क्लिप्स थीं, जिन्हें हार्दिक ने अनुचित और अपमानजनक बताया.

पैपराजी पर भड़के हार्दिक पांड्या
हार्दिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि माहिका शर्मा मुंबई के बांद्रा में एक रेस्टोरेंट से बस सीढ़ियाँ उतर रही थीं, तभी कुछ पैपराज़ी ने उन्हें अनुचित एंगल से कैमरे में कैद कर लिया, जो किसी भी महिला के लिए असहनीय है. उन्होंने इसे “सस्ती सनसनीखेज़ी” कहा और लिखा, “मैं जानता हूँ कि सार्वजनिक जीवन में रहने से मीडिया का ध्यान और फॉलो‑अप सामान्य है, लेकिन आज जो हुआ वह सीमा से बाहर था.माहिका सिर्फ़ सीढ़ियाँ उतर रही थीं और उन्हें गलत एंगल से फिल्माया गया—यह बिल्कुल गलत है. “

मीडिया से की अपील
क्रिकेटर हार्दिक ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि यह घटना सिर्फ एक खबर या वायरल क्लिप नहीं, बल्कि सम्मान और मर्यादा की बात है.उन्होंने लिखा, “इस दुनिया में हर शख्स का सम्मान जरूरी है.महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए. आप लोग अपना काम करते हैं, मैं उसकी सराहना करता हूं, पर हर चीज़ को कैमरे में बंद करना ज़रूरी नहीं.थोड़ा इंसानियत रखें.”
बता दें कि हार्दिक पांड्या इस समय कटक में भारतीय टीम के साथ हैं और आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी‑20 मैच में भाग लेंगे.एशिया कप के बाद यह उनका पहला राष्ट्रीय टीम में आउटिंग होगा.

रिश्तों के लेकर सुर्खियों में क्रिकेटर
हार्दिक पांड्या और 24 वर्षीय मॉडल एवं योगा इंस्ट्रक्टर माहिका शर्मा का रिश्ता कुछ महीनों से चर्चा में है. हार्दिक पांड्या ने अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें और वीडियो साझा कर इसे सार्वजनिक किया था.माहिका की लोकप्रियता फैंस के बीच तेज़ी से बढ़ रही है. हाल ही में उनकी सगाई की अफवाहों को माहिका ने हल्के-फुल्के अंदाज में खारिज करते हुए कहा, “मैं बस रोजाना अच्छा ज्वेलरी पहनती हूं.”
ये भी पढ़ें:भारत में TikTok वापसी को लेकर उठे सवाल और सरकार का बयान

