Sunday, March 22, 2026

Bigg Boss 19 के घर में आई गौरव खन्ना की पत्नी! इस कंटेस्टेंट से दूर रहने की दी सलाह

Must read

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते इमोशनल माहौल है, क्योंकि घरवाले अपने परिवार से मिलने वाले हैं. अशनूर कौर और कुनिका सदानंद की फैमिली के बाद अब गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा की घर में एंट्री हुई, और उन्होंने गौरव को सीधे-सीधे गेम से जुड़ी बातें समझाई है .

Bigg Boss 19 (Photo credit -google)

उन्होंने गौरव को एक कंटेस्टेंट से दूर रहने की सलाह दी और अपने खेल पर फोकस करने के लिए कहा. गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने उन्हें आते ही एक कंटेस्टेंट से दूर रहने की सलाह दी है और इस हफ्ते वह अपनों से ही मिलने वाले हैं और 3 महीने के सफर के बाद ही हाल ही में गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा से मिले और उन्होंने आते ही घर में एक कंटेस्टेंट से दूरी बनाने की नसीहत दे दी तो चलिए फटाफट जानतें हैं बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में क्या कुछ हुआ खास?

Bigg Boss 19 (Photo credit -google)

आकांक्षा ने दी गौरव को‌ नसीहत

आकांक्षा ने गौरव खन्ना को सलाह देते हुए कहा कि वह अपने लिए खेलें और थोड़ा सेल्फिश बनें. उन्होंने कहा कि गौरव अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें थोड़ा और फोकस करना होगा और सेफ खेलना बंद करना होगा. आकांक्षा ने गौरव को अपना कम्पेटेटिव साइड आगे लाने के लिए कहा है और सेफ खेलने को बन्द करने की बात कही. उन्होंने आगे कहा कि वह अच्छा खेल रहे हैं लेकिन थोड़ा और फोकस करने की बात कही है. बता दें कि गौरव खन्ना की पत्नी को बाहर एक्टर के सपोर्ट में एक भी पोस्ट न डालने के लिए ट्रोल किया गया था.

Bigg Boss 19 (Photo credit -google)

इस कंटेस्टेंट से दूर रहने की दी सलाह

आकांक्षा ने गौरव को बताया कि अमाल मलिक और फरहाना भट्ट उनके फिनाले में सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं. उन्होंने कहा कि वे गौरव के पीछे बुराई करते हैं, इसलिए उन्हें सावधान रहना चाहिए. आकांक्षा ने गौरव को ओपन और वोकल होने के लिए भी सलाह दी है.

Bigg Boss 19 (Photo credit -google)

आकांक्षा ने गौरव खन्ना को सिर्फ गेम के लिए ही नहीं समझाया बल्कि उन्हें फरहाना भट्ट से दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि उन्हें लगता है कि फरहाना के साथ उनका जुड़ाव ठीक नहीं है.उन्होंने कहा कि इस घर में लोग गौरव की तरह नहीं सोचते हैं, इसलिए उन्हें अपने खेल पर फोकस करना चाहिए और खुलकर खेलना चाहिए. उन्होंने फरहाना भट्ट से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा ये जुड़ाव “नॉट वर्थ इट ” है. उन्होंने सीधा कहा कि इस घर में कोई तुम्हारी तरह नहीं सोचता है और किसी को उनके एथिक्स और मोरल की वैल्यू नहीं है तुम खोल कर खेलो.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 19 में Amaal Malik ने बिग बॉस को बताया बायस्ड ! लगाए अनफेयर होने के आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article