Taylor Swift:शुक्रवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और NFL स्टार ट्रैविस केल्स शादी के बंधन में बंध गए. टेलर की टीम ने इस खबर पर मुहर लगा दी है.अब फैंस को कपल की वेडिंग फोटोज का इंतजार है.

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स अब पति-पत्नी बन गए हैं. टेलर के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों ने NYC के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी रचाई.इस ग्रैंड सेरेमनी को हॉलीवुड एक्टर एडम सैंडलर ने संपन्न कराया.
टेलर स्विफ्ट की शादी बनी सेलेब्स का जमावड़ा
पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, टेलर स्विफ्ट के प्रवक्ता ने उनकी शादी की खबर की पुष्टि कर दी है. बयान में बताया गया कि शादी की रस्में हॉलीवुड एक्टर एडम सैंडलर ने संपन्न कराई.

इस ग्रैंड वेडिंग में हॉलीवुड के बड़े-बड़े नाम शामिल हुए. गेस्ट लिस्ट में जीजी हदीद, ब्रैडली कूपर, डकोटा जॉनसन, मारिस्का हारगिटे और पीटर हरमन, एड शीरन और चेरी सीबॉर्न, हाइम सिस्टर्स, एली गोल्डिंग, बेंसन बून, मारेन मॉरिस, केल्सी बैलेरिनी, मिरांडा लैम्बर्ट, ब्रैड पेस्ले और किम्बर्ली विलियम्स पेस्ले, ह्यू ग्रांट, कार्ली क्लॉस और जोशुआ कुशनर, जो क्राविट्ज, जेसन सुदेकिस, एथन हॉक, जिमी फैलन और टॉमी हिलफिगर जैसे सितारे शामिल थे.
शादी से पहले प्री-वेडिंग डिनर
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी से एक दिन पहले परिवार और करीबी दोस्तों के लिए एक खास डिनर पार्टी रखी गई. ये डिनर न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर स्थित इंफोसिस थिएटर में हुआ, जहां कपल अपने करीबियों के साथ शामिल हुआ.

फैंस को वेडिंग फोटोज का इंतजार
अब तक टेलर और ट्रैविस ने अपनी शादी की कोई तस्वीर या पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है.बता दें कि दोनों ने 26 अगस्त 2025 को इंस्टाग्राम पर सगाई का ऐलान किया था.ट्रैविस ने टेलर को फूलों से सजे खूबसूरत गार्डन में प्रपोज किया था और वो तस्वीरें उस समय काफी वायरल हुई थी.
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

