Wednesday, July 1, 2026

Alia Bhatt पर हुआ Samay Raina का असर, ट्रोलर्स की बोलती बंद वायरल हुआ वीडियो

Must read

Alia Bhatt:अल्फा की रिलीज में अब बस कुछ दिन बचे है, और आलिया भट्ट अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में उनका अलग ही रूप देखकर फैंस हैरान रह गए.उन्होंने जिस अंदाज में उनका मजाक उड़ाने वाले शख्स को जवाब दिया, वो क्लिप अब वायरल हो चुकी है.

Alia Bhatt (photo credit -google)

कुछ दिन पहले आलिया भट्ट राजस्थान की एक यूनिवर्सिटी पहुंची. वहां वो कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच अपनी फिल्म का प्रचार कर रही थी. इस दौरान कई छात्रों ने उनसे दिलचस्प सवाल किए. तभी किसी ने बीच में टोक दिया और अजीब सा कमेंट कर दिया. इस पर आलिया ने जो रिप्लाई दिया, वो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देखिए, टोकने वाले स्टूडेंट को आलिया भट्ट ने क्या जवाब दिया.

यह वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स कह रहे हैं कि आलिया भट्ट पर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना की संगत का असर दिखने लगा है, वो भी अब बेबाक हो गई है.

Alia Bhatt (photo credit -google)

आलिया भट्ट ने क्या जवाब दिया था?

वायरल हो रहे वीडियो में एक कॉलेज स्टूडेंट ने आलिया भट्ट से सवाल किया, “आप इंडियाज गॉट लेटेंट जैसे बिना फिल्टर वाले शो में आने के लिए कैसे मान गई?” आलिया जवाब देतीं उससे पहले ही एक स्टूडेंट बीच में बोल पड़ा, पैसा. इस पर आलिया ने तुरंत कहा, “ये किसने कहा, किसी गरीब ने.” ‘ ये सुनते ही हॉल में बैठे सारे स्टूडेंट्स हंस पड़े और आलिया के जवाब पर जोरदार तालियां बजाने लगे.

बता दें कि यही डायलॉग स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो “इंडियाज गॉट लेटेंट” में बोला था.जब उन्होंने ये बात कही थी तब आलिया शो में गेस्ट बनकर आई थी.

Alia Bhatt (photo credit -google)

आलिया भट्ट की फिल्म “अल्फ” ‘ कब रिलीज होगी?

आलिया भट्ट की फिल्म “अल्फा” 3 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी. इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर जैसे बड़े एक्टर्स दिखेंगे. ” अल्फा” यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है.

ये भी पढ़ें:Kartik Aaryan ने “तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी” के मेकर्स को लौटाए 15 करोड़? फिल्म के फ्लॉप होने पर लिया फैसला

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article