Neha Dhupia:नेहा धूपिया बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में हैं जो खुलकर अपनी बात कहती हैं.हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो पैपराजी पर जमकर बरस पड़ी.उन्होंने फोटोग्राफर्स को एक्ट्रेसेस के बैक साइड के शॉट्स बेहूदा तरीके से लेने पर फटकार लगाई.

“ये बेतुके तरीके से बैक शॉट कौन खींचता है तुम लोगों में? कौन लेता है? रोक दो ये सब.” सोमवार रात एक इवेंट में पहुंचीं नेहा धूपिया ने पैपराजी से कड़क अंदाज में ये कहा. नेहा इस बात से बेहद खफा हैं कि कई पैपराजी एक्ट्रेसेस के बैक शॉट लेते हैं और वो भी बहुत गलत एंगल से.जानिए नेहा धूपिया ने किस तरह पैपराजी को लताड़ लगाई.
नेहा धूपिया बोलीं – किसी भी एक्ट्रेस का बैक शॉट मत लो
वायरल वीडियो में नेहा कह रही हैं, “मेरा बैक शॉट नहीं लेना है. किसी का भी बैक शॉट मत लो.बोल-बोल कर थक चुकी हूं. बैग उठाकर, किताब लेकर, पीछे चलकर सब देख लिया.अब ये नहीं चलेगा.बंद करो ये सब. हम लोग आपसे बहुत इज्जत से बात करते हैं.आप लोग ऐसा मत करो.”

नेहा धूपिया के अलावा कई सेलेब्स भी जता चुके हैं ऐतराज
ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेसेस पैपराजी के बैक शॉट लेने की आदत से परेशान हुई हो.इससे पहले गौहर खान, भारती सिंह भी इस मुद्दे पर खुलकर बोल चुकी हैं. गौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पैपराजी को फटकार लगाई थी.गौहर ने कहा था, “क्या पैप्स छेड़छाड़ के कल्चर को बढ़ावा नहीं दे रहे? ऐसे बहुत से लोग हैं जो लगातार भद्दी टिप्पणियां करते है. आप लोग अपनी हद पार नहीं कर सकते.”

वहीं कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने शो ” लाफ्टर शेफ 2″ में पैपराजी की क्लास ली थी. भारती ने मजाकिया अंदाज में पैपराजी से पूछा था – ” जब आप लोग किसी एक्ट्रेस को टाइट ड्रेस में देखते हो तो उनकी बैक साइड की वीडियो, फोटो जूम करके क्यों लेते हो? और लिखते हो- Guess Who?”
कुछ एक्ट्रेसेस ने तो पैपराजी के सामने पीछे मुड़कर चलना ही बंद कर दिया है.वो पैपराजी को फोटो खिंचवाती हैं और फिर उनके जाने का इंतजार करती हैं.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

