Akanksha Chamola:गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने हाल ही में “लॉक अप सीजन 2” में बताया कि उनका और गौरव का डिवोर्स हो रहा है. दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे है. आकांक्षा ने ये भी कहा कि उनके बीच अब पति-पत्नी जैसा रिश्ता नहीं रहा.इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए है.लोग दोनों को झूठा और नौटंकीबाज बता रहे हैं.फैंस उनके पब्लिक इवेंट्स में रोमांटिक अंदाज में दिखने पर भी सवाल उठा रहे है.
फिलहाल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के फैंस काफी नाराज हैं और दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे है.वजह है आकांक्षा का हालिया खुलासा.उन्होंने “लॉक अप सीजन 2” के पहले एपिसोड में बताया कि वह और गौरव डिवोर्स ले रहे हैं और पिछले एक साल से सेपरेट रह रहे है. आकांक्षा ने कहा कि उनके बीच अब पति-पत्नी वाला रिश्ता नहीं बचा था.

इस बात से यूजर्स शॉक्ड हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि अगर दोनों एक साल से अलग हैं तो बिग बॉस के घर में दिखाया गया प्यार और रोमांस क्या सिर्फ दिखावा था? फिर एनिवर्सरी क्यों सेलिब्रेट की?
सोशल मीडिया पर यूजर्स गौरव-आकांक्षा के पिछले एक साल के वीडियो और पब्लिक अपीयरेंस के क्लिप्स वायरल कर रहे हैं.इनमें दोनों हर जगह साथ नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे पर प्यार लुटा रहे है.बिग बॉस में भी गौरव और आकांक्षा कभी होठों पर तो कभी गालों पर किस करते दिखे थे। ये सब देखकर फैंस भड़क गए हैं और कपल को “फेक” बता रहे हैं.
एक साल से सेपरेट हैं, तो बिग बॉस में वो प्यार क्या था?
“बिग बॉस 19” में फैमिली वीक के दौरान आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना को सपोर्ट करने शो में आई थी.वहां दोनों एक-दूसरे में खोए हुए और रोमांटिक पल बिताते दिखे थे. अब फैंस इस बात से हैरान हैं कि जब रिश्ता पहले से ही खत्म हो चुका था, तो दोनों हैप्पी मैरिड कपल का दिखावा कैसे कर रहे थे? क्या ये सब सिर्फ TRP के लिए था? क्या गौरव को शो में “आइडियल हस्बैंड” साबित करने के लिए ये ड्रामा किया गया?

“लॉक अप 2” में आकांक्षा के खुलासे पर यूजर्स का रिएक्शन
“लॉक अप सीजन 2” के प्रोमो पर एक यूजर ने लिखा, “हद है बेशर्मी की.”दूसरे ने कहा, “इतना सब होने के बाद भी हंस रही है, शर्म नहीं आती?” एक ने कमेंट किया, “तुम गौरव के काबिल ही नहीं हो.” एक यूजर ने सवाल उठाया, “अगर दोनों एक साल से अलग हैं, तो बिग बॉस में 9वीं एनिवर्सरी पर वो रोमांस क्यों? सच में इतने झूठे? गौरव खन्ना तुम और तुम्हारी वाइफ शुरू से फेक हो.” एक और कमेंट आया, “गौरव खन्ना ने क्या एक्टिंग की. ऐसा दिखाया जैसे परफेक्ट कपल हों.”
क्या रियलिटी शो के लिए आकांक्षा ने तलाक का झूठ बोला?
हालांकि कुछ लोग आकांक्षा और गौरव के डिवोर्स की बात को सच नहीं मान रहे. उनका मानना है कि आकांक्षा ने ये सब “लॉक अप 2” के लिए किया है.शो में हर कंटेस्टेंट को अपना राज खोलना होता है, तो सिंपैथी बटोरने के लिए तलाक वाली बात कह दी. कुछ यूजर्स ने रुबीना दिलैक का उदाहरण दिया.रुबीना ने “बिग बॉस” में बताया था कि वो और अभिनव शुक्ला तलाक लेने वाले थे.बाद में वो शो जीत गई थी.

गौरव खन्ना से तलाक पर आकांक्षा चमोला ने क्या कहा
” लॉक अप सीजन 2″ के पहले एपिसोड में अपना सीक्रेट शेयर करते हुए आकांक्षा चमोला ने बताया, ” मैं और गौरव अलग हो रहे हैं.हम एक साल से अलग रह रहे हैं. ये बात हमने पब्लिक नहीं की थी, पर ये मेरा सीक्रेट है. ये हम दोनों की मर्जी से हुआ. हम एक साल से इस पर सोच रहे थे. मेरे और गौरव के बीच कोई दुश्मनी नहीं है. हम आज भी बात करते है. हमें लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए ठीक नहीं हैं, क्योंकि फ्यूचर को लेकर हमारी सोच बहुत अलग है। हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं है.”

” पति-पत्नी वाली फीलिंग खत्म हो गई थी”
आकांक्षा ने आगे कहा, “हमारे पेरेंट्स को लगा कि हम थोड़े टाइम के लिए अलग हैं, क्योंकि कभी-कभी कपल्स को चीजें ठीक करने के लिए स्पेस चाहिए होता है.हम बात करते रहे, साथ इवेंट्स में गए, एक-दूसरे को सपोर्ट किया और सब शेयर किया, तो सबको लगा कि सब नॉर्मल हो जाएगा. लेकिन हमारे बीच शादीशुदा कपल वाला वो अपनापन नहीं बचा था.”
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

