Monday, June 22, 2026

Arbaaz Khan की कार में जबरन घुसा शख्स, असहज हुए एक्टर वायरल हुआ वीडियो

Must read

Arbaaz Khan:कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई.एक अज्ञात व्यक्ति सुरक्षा घेरा पार कर सीधे अरबाज की कार में जाकर बैठ गया.

इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस शख्स को कार से बाहर निकाला. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Arbaaz Khan(Photo credit -google)

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अनजान शख्स ने अचानक कार में घुसने की कोशिश की और फिर सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर खींच लिया.

कार में जबरन घुसने की कोशिश

कोलकाता में एक इवेंट के बाद अरबाज खान की लग्जरी कार बाहर खड़ी थी. इसी दौरान भीड़ में से एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर कार तक पहुंच गया, दरवाजा खोला और अंदर बैठ गया. उसकी इस हरकत से मौके पर तुरंत अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सुरक्षा में चूक का मामला आया सामने

जब उस अज्ञात युवक को कार के अंदर बैठते देखा गया, तो अरबाज खान के बॉडीगार्ड और निजी सुरक्षा स्टाफ तुरंत हरकत में आ गए.उन्होंने युवक को गाड़ी से बाहर खींच लिया. हालात काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों और युवक के बीच काफी झड़प और धक्का-मुक्की हुई.

Arbaaz Khan(Photo credit -google)

सुरक्षाकर्मियों ने की मारपीट

गुस्से में आकर सुरक्षाकर्मी युवक को भीड़ से अलग ले गए और उसकी पिटाई कर दी. इस दौरान मौजूद कुछ लोग “मारो इसे” कहते हुए भी सुनाई दिए. पूरी घटना के दौरान अरबाज खान काफी असहज दिखे.बाद में सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को पीछे हटाकर अरबाज की गाड़ी को सुरक्षित तरीके से वहां से रवाना कर दिया.

अरबाज खान की पर्सनल लाइफ

पिछले कुछ वक्त से अरबाज खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.उन्होंने दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी बार शादी की.उससे पहले अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का साल 2017 में तलाक हो चुका था.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article