Saturday, June 6, 2026

Baby Do Die Do का जारी हुआ इंट्रोडक्शन वीडियो, डेंजरस अंदाज में दिखी हुमा कुरैशी

Must read

Baby Do Die Do:अपकमिंग एक्शन थ्रिलर “बेबी डू डाई डू” का इंट्रो वीडियो अब रिलीज हो चुका है.इस वीडियो में हुमा कुरैशी को फिल्म के मुख्य किरदार “बेबी कर मर कर” के रूप में पेश किया गया है, और उनका लुक काफी इंटेंस और दमदार लग रहा है.

मेकर्स ने वीडियो के साथ यह भी जानकारी दी है कि फिल्म का टीजर बहुत जल्द सामने आएगा. साथ ही उन्होंने रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

Baby Do Die Do(photo credit -google)

वीडियो में क्या दिखाया गया है?

रिलीज हुए एनिमेटेड इंट्रो वीडियो की शुरुआत मुंबई में हो रही सिलसिलेवार हत्याओं से होती है.इन मर्डर्स के पीछे एक रहस्यमयी शख्सियत का हाथ बताया गया है, जिसकी तलाश में पुलिस और मीडिया दोनों जुटे हुए हैं.

इसी बीच स्क्रीन पर एक रहस्यमयी महिला नजर आती है, जो हाथ में लाल छाता थामे शहर में घूम रही है
वीडियो के एक हिस्से में एक आवाज सुनाई देती है – “मेरी बहन ही ये सब कर रही है। पर ये बात उसे मत बताना कि मैंने तुम्हें बताया है.”

Baby Do Die Do(photo credit -google)

कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट अंत में आता है, जब पता चलता है कि कत्ल करने वाली वो रहस्यमयी लड़की और कोई नहीं, खुद हुमा कुरैशी हैं.वीडियो में उन्हें “बेबी कर मर कर” के किरदार में दिखाया गया है. मेकर्स ने इस रोल को भारत की पहली “देसी हॉट वुमन” करैक्टर के तौर पर इंट्रोड्यूस किया है.

Baby Do Die Do(photo credit -google)

फिल्म की रिलीज डेट और स्टार कास्ट

मेकर्स के मुताबिक, “बेबी डू डाई डू” सिनेमाघरों में 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है.फिल्म में हुमा कुरैशी के अलावा सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, विद्या मालवड़े और हिमांशु मलिक जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

कहानी जसमीत के. रीन और परवेज शेख की ओरिजिनल आइडिया पर आधारित है, जिसे गौरव शर्मा और निर्देशक नचिकेत सामंत ने मिलकर स्क्रीनप्ले का रूप दिया है. इस प्रोजेक्ट को सलीम सिब्लिंग्स प्रोड्यूस कर रहे हैं – ये बैनर खुद हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम ने शुरू किया है.

Baby Do Die Do(photo credit -google)

हुमा कुरैशी के आने वाले प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा आखिरी बार हिंदी वेब सीरीज दिल्ली क्राइमके तीसरे सीजन में दिखी थीं.इससे पहले वो पॉलिटिकल ड्रामा महारानी में अपने रोल के लिए काफी सराही गई थी.इसके अलावा हुमा जल्द ही यश, नयनतारा और कियारा आडवाणी स्टारर कन्नड़ एक्शन थ्रिलर टॉक्सिक में भी नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें:पीएम-सीएम बर्खास्तगी विधेयक पर जेपीसी विवाद

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article