Thursday, May 28, 2026

CBSE में गलत स्कैनिंग से परेशान हैं छात्र, दफ्तर के काट रहे है चक्कर

Must read

CBSE की 12वीं की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रक्रिया में भारी खामियां उजागर हुई हैं. छात्रों का कहना है कि उन्हें मिली स्कैन कॉपियां सही नहीं हैं, अतिरिक्त पेज गायब हैं और कई उत्तर पुस्तिकाओं में दूसरे बच्चों के पन्ने जुड़े हुए हैं. समस्या का हल न मिलने से विद्यार्थी परेशान हैं.

CBSE(photo credit -google)

CBSE के दफ्तर के चक्कर काट रहे बच्चे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं का नतीजा आए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन हजारों छात्र अब भी ऑन स्क्रीन मार्किंग यानी OSM सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं.छात्रों का पूछना है कि उत्तर पुस्तिकाओं के करीब 40 करोड़ पेज आखिर स्कैन किए कैसे गए.सोशल मीडिया पर लगातार ब्लर स्कैन कॉपी मिलने की शिकायतें आ रही हैं.कई छात्रों का कहना है कि उनकी सप्लीमेंट्री कॉपी भी गायब है. फिर भी CBSE की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.

40 करोड़ पन्नों की स्कैनिंग कैसे हुई?

इस साल CBSE 12वीं की परीक्षा में 17 लाख से ज्यादा छात्र बैठे थे. बोर्ड के अफसरों के मुताबिक, करीब 98 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM से चेक किया गया.आमतौर पर एक कॉपी 35 से 40 पेज की होती है.

CBSE(photo credit -google)

सूत्र बताते हैं कि एग्जाम के दौरान ज्यादातर बच्चे मेन आंसर शीट के बाद एक्स्ट्रा शीट लेते हैं.एक छात्र एक, दो या तीन सप्लीमेंट्री कॉपी भी मांग लेता है. अगर औसत निकाला जाए तो हर छात्र की कॉपी लगभग 40 पेज की बैठती है.अब हिसाब लगाइए: 17 लाख छात्र और हर छात्र के औसतन 40 पेज. यानी कुल 17 लाख x 40 = 6.8 करोड़ पेज. लेकिन बोर्ड ने 98 लाख कॉपियों की बात कही है.98 लाख कॉपी x 40 पेज = 39.2 करोड़ पेज। राउंड फिगर में ये 40 करोड़ पन्ने होते हैं.
इतनी बड़ी संख्या को देखकर ही छात्र, पेरेंट्स और एजुकेशन एक्सपर्ट सवाल कर रहे हैं.उनका पूछना है कि एक साथ 40 करोड़ पेज स्कैन कैसे किए गए? इतने बड़े लेवल पर क्वालिटी कंट्रोल और मॉनिटरिंग कैसे हुई? क्या हर पेज ठीक से स्कैन हुआ?

CBSE(photo credit -google)

OSM में गड़बड़ी की शिकायतों के बीच CBSE लगातार कह रहा है कि वो छात्रों की समस्याएं हल कर रहा है.लेकिन जमीन पर छात्रों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही. गौर करने वाली बात है कि अब तक 4 लाख से ज्यादा छात्र री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर चुके हैं. वहीं सैकड़ों छात्र ऐसे भी हैं जो स्कैन की हुई कॉपी न मिलने की वजह से आवेदन ही नहीं कर पा रहे.

एक्सपर्ट बोले: 12वीं से बनता है भविष्य, CBSE जवाब दे

कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष केशव अग्रवाल का कहना है कि 15 दिन से बच्चे मूल्यांकन पर सवाल कर रहे हैं.CBSE को जवाब देना होगा .12वीं के नंबर से ही बच्चों का करियर तय होता है.NCERT के पूर्व अध्यक्ष जेएस राजपूत ने कहा कि अगर CBSE से गलती हुई है तो उसे सुधार लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article