Tuesday, May 19, 2026

Health Tips: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है आम, गर्मियों में सेवन करने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

Must read

Health Tips:ऐसे लोग बहुत कम मिलेंगे जिन्हें आम खाना अच्छा न लगता हो.आम भारतीय इतिहास और संस्कृति का अहम हिस्सा होने की वजह से देश के सबसे चहेते फलों में से एक है, और इसे “फलों का राजा” कहा जाता है.लोग आम को अचार, मुरब्बा, शेक या चटनी जैसे कई तरीकों से खाना पसंद करते है. स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आम सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन C, पोटैशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते है.

Health Tips(photo credit -google)

आम के बेहतरीन फायदे (Health Tips)

आम की जबरदस्त लोकप्रियता की वजह से हर साल 22 जुलाई को पूरे भारत में “राष्ट्रीय आम दिवस” मनाया जाता है.इस खास दिन के मौके पर आज जानते हैं कि फलों का राजा आम हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है-

आंखों की सेहत बनाएं बेहतर

आम बीटा-कैरोटीन का बेहतरीन स्रोत होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है.विटामिन A साफ देखने के लिए बहुत जरूरी है और यह उम्र बढ़ने के साथ होने वाली मैक्युलर डिजनरेशन की समस्या से बचाव में भी मदद कर सकता है.

Health Tips(photo credit -google)

इम्यूनिटी को करे मजबूत

आम में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है. विटामिन C शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है.

कैंसर का रिस्क घटाएं

आम में मैंगिफेरिन नाम का तत्व मौजूद होता है, जिसमें एंटी-कैंसर गुण पाए जाते है. मैंगिफेरिन कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से रोकता है और कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में भी मददगार हो सकता है.

Health Tips(photo credit -google)

दिल के लिए है फायदेमंद

आम पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, जो हार्ट हेल्थ के लिए एक जरूरी मिनरल है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है और हृदय रोगों की आशंका को कम कर सकता है.

Health Tips(photo credit -google)

पाचन को दुरुस्त रखें

आम फाइबर से भरपूर होता है, जो बेहतर पाचन के लिए बेहद जरूरी है.फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी बनाए रखता है और कब्ज जैसी पेट की दिक्कतों को दूर रखने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article