Mouni Roy:टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने एक्टर्स की सर्जरी और लुक्स पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने मौनी रॉय की फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों और डबल मीनिंग कैप्शन लिखने वालों को जमकर लताड़ लगाई.
टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने एक्टर्स की प्लास्टिक सर्जरी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर गुस्सा निकाला है.उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखे जा रहे डबल मीनिंग कैप्शंस और फालतू की बातों पर लोगों को लताड़ लगाई, और कहा कि एक्टर्स की निजी जिंदगी में ताक-झांक करना बंद करें.

पवित्रा ने लगाई ट्रोलर्स को लताड़
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस को अक्सर बनावटी ब्यूटी स्टैंडर्ड्स के तराजू पर तौला जाता है.इस वजह से कई बार सेलेब्स बिना मतलब ट्रोल हो जाते है.मौनी रॉय का बदला हुआ लुक देखकर लोग अक्सर कहते हैं कि उन्होंने चेहरे की कई सर्जरी करवाई है. इसी बात पर पवित्रा ने गुरुवार सुबह एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मौनी रॉय की “The Devil Wears Prada 2” की स्क्रीनिंग वाली फोटो दिख रही थी.
कैप्शन में लिखी ये बात
पोस्ट के कैप्शन में पवित्रा ने लिखा- थोड़ी तो शर्म कर लो, या फिर ट्रोल करने के ही पैसे मिलते हैं तुम लोगों को भाई.वीडियो पर पवित्रा ने ये भी लिखा- तमाम ट्रोलर्स से बस इतना कहना है कि एक्टर्स को ट्रोल करना और तंग करना बंद करो. ये न तुम्हारी रसोई है और न तुम्हारी थाली. सीधी बात- इससे तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं.फालतू की बकवास से कुछ हासिल नहीं होगा, लगता है बस ट्रोलिंग की ही पगार मिलती है तुम सबको.

ट्रोलिंग लोगों का पसंदीदा शौक बन गई है: Pavitra Punia
पवित्रा यहीं नहीं रुकीं. वीडियो में उन्होंने ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई. वो बोलीं- मेरी समझ में नहीं आता कि आप लोगों को परेशानी क्या है. लगता है जैसे ट्रोल करना सबका फेवरेट टाइमपास हो गया है. मीडिया भी कई बार तस्वीरों के साथ ऐसे कैप्शन लगाता है कि लोग उल्टा-सीधा मतलब निकालें और उनका एंगेजमेंट बढ़ जाए.

उन्होंने सोशल मीडिया पेज से गुजारिश की कि ऐसी हरकतें बंद करें.पवित्रा ने आगे कहा- जो लोग बोलते हैं कि इन्होंने 500 सर्जरी करवाई, 1 लाख सर्जरी करवाई, वो पैसे आपसे नहीं लिए.और हम आपसे राय मांगने भी नहीं आते.
Mouni Roy को किया सपोर्ट
उन्होंने दो टूक कहा- अगर इंडस्ट्री में कोई कुछ करवाना चाहता है तो वो उसका खुद का फैसला है. आपके घरवाले भी चाहें तो करवा सकते है.इसलिए ट्रोल करना बंद करो, और चुप रहो.

उन्होंने सोशल मीडिया पेजों से कहा कि ऐसी हरकतें रोक दें. पवित्रा ने आगे बोला- जो लोग बोलते हैं कि इन्होंने 500 सर्जरी करवाई, 1 लाख ऑपरेशन करवाए, वो पैसा आपसे नहीं लिया गया. और हम आपके पास सलाह मांगने भी नहीं जाते.
उन्होंने सीधे कहा- अगर इंडस्ट्री में कोई कुछ करवाना चाहता है तो ये उसकी मर्जी है.आपके घरवाले भी चाहें तो करवा सकते हैं. इसलिए ट्रोलिंग बंद करो और चुप रहो.
बता दें कि पवित्रा पुनिया ‘लव यू जिंदगी’, ‘बालवीर रिटर्न्स’, ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 3’ और ‘बिग बॉस 14’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

