Sunday, March 22, 2026

Viral: “ये रिश्ता क्या कहलाता है” फेम अनुज सचदेवा पर हुआ जानलेवा हमला! एक्टर ने शेयर की वीडियो

Must read

Viral: “ये रिश्ता क्या कहलाता है” से मशहूर हुए अभिनेता अनुज सचदेवा को लेकर एक बड़ी न्यूज सामने आ रही है. दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर किया है और वीडियो में 14 दिसंबर को उनके ऊपर हमला हुआ है. यह अटैक उनके मुंबई स्थित गोरेगांव सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने की है. तो चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आखिरकार क्या है पूरा मामला?

Viral (photo credit -google)

एक्टर पर हुआ हमला

अभिनेता अनुज सचदेवा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिख रहा है. क्लिप में वह व्यक्ति अनुज की ओर दौड़ता है और डंडे से कई बार वार करता है.गुस्से में वह चिल्लाता है, “कुत्ते से कटवाएगा? इसे जान से मार दूँगा!” तभी सुरक्षा कर्मी घटनास्थल पर पहुँचते हैं और हमला करने वाले को पकड़ ले जाते हैं. अनुज सचदेवा ने इस पूरी घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और कहा, “इस आदमी ने मुझे डंडे से मारा, उसने मुझ पर हमला किया और मारने की कोशिश की.” वही फैंस इस सरेआम हुए मारपीट के वीडियो को देखकर दंग रह गई है.

अनुज ने शेयर की वीडियो

एक्टर अनुज सचदेवा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर पोस्ट करते हुए लिखा- “मैं यह वीडियो सबूत के तौर पर शेयर कर रहा हूँ, जिससे वह व्यक्ति मुझे या मेरे कुत्ते को लोहे की रॉड से चोट न पहुँचा सके या मेरी संपत्ति को नुकसान न पहुंचा सके.उसने मुझे और मेरे डॉगी को रॉड से मारने की कोशिश की, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने सोसायटी के समूह में उसकी गाड़ी को गलत जगह पर पार्क करने की सूचना दी थी. यह घटना हार्मनी मॉल रेजिडेंसी, गोरेगांव वेस्ट में हुई, और वह व्यक्ति ए‑विंग, फ्लैट 602 में रहता है.कृपया इस पोस्ट को उन लोगों तक पहुँचाएँ जो कार्रवाई कर सकें.मेरे सिर से खून बह रहा है.”

Viral (photo credit -google)

बता दें कि एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य, किश्वर मर्चेंट, नारायणी शास्त्री, सिंपल कौल, निधि सेठ, बंदगी कालरा आदि कई प्रसिद्ध हस्तियों ने यह क्लिप देख कर हैरानी जताई है. उन्होंने एक्टर की स्थिति के बारे में पूछताछ की और उनका हाल‑हाल जाना. अनुज हमेशा बेघर कुत्तों के अधिकारों की आवाज़ उठाते रहे हैं; उनका अपना पालतू कुत्ता सिंबा है. पेशेवर मोर्चे पर, अनुज सचदेवा ने कई मशहूर टीवी प्रोग्राम में काम किया है, जिनमें ये रिश्ता क्या कहलाता है, साथ निभाना साथिया और मन की आवाज़ प्रतिज्ञा शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article