Tuesday, February 10, 2026

Up Politics: यूपी में चुनाव 2027 का क्या मास्टर प्लान? बीजेपी के नए अध्यक्ष ने शेयर की रणनीति

Must read

Up Politics:भाजपा ने महाराजगंज से सात बार के सांसद और मौजूदा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के बाद पंकज चौधरी सोमवार को दिल्ली पहुँचे, जहाँ उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक बड़ा दावा किया और अपनी रणनीति के बारे में बताया. तो चलिए फिर आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि बीजेपी के नए अध्यक्ष ने क्या रणनीति शेयर की?

Up Politics (photo credit -google)

यूपी के नए अध्यक्ष ने शेयर की रणनीति

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही पंकज चौधरी पूरी तरह एक्शन में दिख रहे हैं और अभी से आगे की रणनीति तैयार करने में लग गए हैं.उन्होंने कहा, “जब‑जब पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी, हमने उसे पूरी तरह निभाया है. बीजेपी जातीय आधार पर नहीं, बल्कि सभी वर्गों के लिए काम करने वाली पार्टी है.” उन्होंने आगे कहा कि यूपी में सभी सामाजिक समूहों के लिए काम करना उनका लक्ष्य है और पार्टी में विभिन्न जातियों के लोग प्रदेश अध्यक्ष बन चुके हैं.आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा, “2027 में हम बेहतर परिणाम देंगे और हमारे लिए कोई भी चुनौती बड़ी नहीं है.”

Up Politics (photo credit -google)

हमका लक्ष्य 2027 का चुनाव है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम‑काज और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून‑व्यवस्था को हम मतदाताओं के सामने पेश करेंगे.विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है; वे कभी एसआईआर की बात करते हैं, कभी ईवीएम की. एसआईआर पर संसद में बहस भी हो चुकी है। पंकज चौधरी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में BJP के सामने कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है; हम सबको पार्टी में जोड़ने की कोशिश करते हैं. 2027 में हमारे सामने कोई चुनौती नहीं है.BJP कभी भी चुनावी गणना के आधार पर कदम नहीं उठाती; हमारी पार्टी और कार्यकर्ता हर चुनाव के बाद तुरंत अगली तैयारी शुरू कर देते हैं.”

Up Politics (photo credit -google)

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सामने कोई चुनौती नहीं:पंकज चौधरी

पंकज चौधरी ने कहा कि हम हमेशा सभी को पार्टी में बनाए रखने का प्रयास करते हैं. साल 2027 में हमारे सामने कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है.भाजपा कभी भी चुनावी गणना को ध्यान में रखकर कदम नहीं उठाती; हमारे दल और कार्यकर्ता प्रत्येक चुनाव समाप्त होने के बाद तुरंत अगली तैयारी शुरू कर देते हैं.उन्होंने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन हासिल करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने बताया, “मैं कल (रविवार) ही नियुक्त हुआ हूँ. मैं राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बैठक करूँगा और सभी राज्य स्तरीय टीमों से मिलूँगा. सभी के साथ विचार‑विमर्श के बाद हमारा लक्ष्य यह तय करना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कैसे जीत हासिल की जाए और संगठन को और अधिक मजबूत किया जाए. यही मेरा मुख्य कार्य होगा. “

ये भी पढ़ें:Saiyaara फिल्म की कमाई में आई उछाल! बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article