Tuesday, May 12, 2026

Tamil Nadu CM: विजय बनें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, 9 मंत्रियों के ली साथ शपथ

Must read

Tamil Nadu CM: तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है. एक्टर से नेता बने जोसेफ विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है. उनके साथ 9 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली और कैबिनेट में शामिल हो गए.

Tamil Nadu CM(photo credit -google)

यह पहला मौका है जब तमिलनाडु में किसी गैर-द्रविड़ विचारधारा वाली पार्टी की सरकार बनी है.दशकों से डीएमके और एआईएडीएमके के दबदबे को तोड़ते हुए विजय ने सत्ता हासिल की है.शपथ लेने के बाद अब मुख्यमंत्री विजय को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए 13 मई 2026 तक का समय दिया गया है. विजय के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले 9 चेहरों की लिस्ट भी जल्द जारी की जाएगी.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनें विजय

तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में रविवार को एक नए अध्याय की शुरुआत हुई.”तमिलगा वेत्री कड़गम” (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

तमिलनाडु में यह पहली बार हुआ है जब द्रविड़ विचारधारा से अलग किसी पार्टी की सरकार बनी है.इसके साथ ही राज्य में डीएमके और एआईएडीएमके का कई दशकों से चला आ रहा वर्चस्व टूट गया है.

Tamil Nadu CM(photo credit -google)

मुख्यमंत्री विजय के साथ 9 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. शपथ ग्रहण के बाद अब विजय को 13 मई 2026 तक विधानसभा के पटल पर अपना बहुमत साबित करना होगा.विजय के साथ शपथ लेने वाले 9 मंत्रियों के नाम और विभाग जल्द सामने आएंगे.

तमिलनाडु कैबिनेट के 9 मंत्री

एन आनंद

61 वर्षीय एन आनंद को लोग “बुसी आनंद” के नाम से भी पहचानते है. वे विजय के सबसे करीबी और भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाते हैं.2006 में पुडुचेरी से विधायक रह चुके आनंद ने इस बार चेन्नई की टी नगर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है.टीवीके के फाउंडर मेंबर्स में शामिल आनंद पहले विजय रसिगर मंदरम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

आधव अर्जुना

पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी और कारोबारी आधव अर्जुना अब राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं. वे भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के अध्यक्ष भी है. वीसीके छोड़कर टीवीके में आए अर्जुना ने पार्टी महासचिव के तौर पर चुनाव प्रचार की कमान संभाली और चेन्नई की विल्लिवाक्कम सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे.

राजमोहन अरुमुगम

“पुट चटनी” डिजिटल प्लेटफॉर्म से लोकप्रियता हासिल करने वाले राजमोहन ने युवाओं और फर्स्ट-टाइम वोटर्स को टीवीके से जोड़ने में अहम रोल निभाया. प्रचार सचिव के रूप में उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए पार्टी का एजेंडा घर-घर पहुंचाया.उनके हल्के-फुल्के वीडियो और रील्स युवाओं के बीच काफी वायरल हुए.

Tamil Nadu CM(photo credit -google)

सी टी आर निर्मल कुमार

44 साल के निर्मल कुमार टीवीके की ऑनलाइन रणनीति का मुख्य चेहरा है. बीजेपी और एआईएडीएमके के सोशल मीडिया सेल में काम कर चुके निर्मल ने व्हाट्सएप ग्रुप्स और मीम नेटवर्क का मजबूत सिस्टम खड़ा किया.2025-2026 के दौरान डिजिटल स्पेस में पार्टी की पकड़ बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रही.

के जी अरुणराज

पूर्व आईआरएस अफसर और डॉक्टर अरुणराज ने वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखा और टीवीके जॉइन की.वे पार्टी में प्रचार व नीति मामलों के महासचिव है.तमिलनाडु, बिहार और महाराष्ट्र में आयकर विभाग में सेवाएं दे चुके अरुणराज ने तिरुचेंगोडु सीट से चुनाव जीता है.

के ए सेंगोट्टैयन

50 साल से ज्यादा का सियासी तजुर्बा रखने वाले सेंगोट्टैयन कैबिनेट के सबसे सीनियर नेता हैं.एआईएडीएमके के कद्दावर नेता रह चुके सेंगोट्टैयन नवंबर 2025 में टीवीके में शामिल हुए. गोबीचेट्टीपलयम से 9वीं बार विधायक बने सेंगोट्टैयन पार्टी की कार्यकारी समिति के मुख्य समन्वयक भी है.

कीर्तना एस

कीर्तना एस फिलहाल विजय की कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री है. चुनावी एफिडेविट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 22.6 लाख रुपये है, जबकि 12.8 लाख की देनदारी भी है. उनकी सालाना आय 6.4 लाख रुपये है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है.

Tamil Nadu CM(photo credit -google)

पी वेंकटरमणन

48 वर्षीय वेंकटरमणन ने मायलापुर सीट 70,070 वोटों से जीती है. पोस्ट ग्रेजुएट वेंकटरमणन का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है. उनके पास कुल 5.4 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें 3.2 करोड़ की चल संपत्ति शामिल है.

केटी प्रभु

डेंटिस्ट डॉ. केटी प्रभु शिवगंगा की करैकुडी सीट से चुनकर आए है. पोस्ट ग्रेजुएट प्रभु की कुल संपत्ति 11.4 करोड़ रुपये है. उनकी सालाना कमाई 54.6 लाख रुपये है और उन पर 3.3 करोड़ रुपये का कर्ज भी है.

ये भी पढें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article